Weight Loss After  Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान और प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक महिला का गर्भावस्था के दौरान 10 से 15 किलो तक वजन बढ़ जाता है। महिलाओं के बढ़े हुए वजन का कारण कई चीजें हो सकती हैं। इसमें सबसे पहले बच्चे का अपना वजन होता है, फिर महिलाओं में एमिनोएटिक फ्लुइड, प्लेसेंटा की नली और स्तन में विकसित टिश्यूज महिलाओं में वजन बढ़ने के मुख्य कारण होते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान महिलाएं फैट गेन भी करती हैं जो वजन बढ़ने का अतिरिक्त कारण होता है। आइए जानते हैं कैसे आप गर्भावस्था के बाद अपने सुडौल शरीर को वापस पा सकते हैं।

स्तनपान का रखें खास ख्याल: स्तनपान का रखें खास ख्याल गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्तन में टिश्यूज का निर्माण होने लगता है जो स्तनपान के लिए जरूर होता है। स्तनपान कराना माता और बच्चे दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और लाभकारी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि स्तनपान से वजन करने में भी मदद मिलती है। इससे एक दिन में 850 कैलोरी बर्न होती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें: पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक दिन 2-3 लिटर पानी या अन्य पेय पीना चाहिए। रोजाना इतने मात्रा में पानी पीने से शरीर का फैट यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है और आपका वजन नियंत्रित रहता है।

फाइबर युक्त भोजन करें: गर्भावस्था के बाद आपके भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर का उपस्थित होना जरूरी होता है। इसके लिए आप ओट्स दलिया पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन कर सकते हैं। फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने पर खाने के पाचन क्रिया पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

प्रोटीन खाएं: आपके हर दिन के आहार में प्रोटीन का शामिल होना जरूरी होता है। खासतौर पर तब जब आप गर्भावस्था के बाद के अपने बढ़े वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं। प्रोटीन के पाचन में हमारे शरीर को अधिक ऊर्जा लगानी पड़ती है। इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

नींद है जरूरी: प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने की कोशिश में पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। एक अध्ययन के मुताबिक प्रेग्नेंसी के बाद 5 घंटे से कम सोने वाली महिलाओं का वजन 7 घंटे सोने वाली महिलाओं की तुलना में ज्यादा पाया गया। ऐसे में कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें।