टीवी एक्टर्स की पॉपुलेरिटी अब बॉलीवुड स्टार्स से कहीं भी कम नहीं है। टेलिविजन ने भी बीते समय में अपने दर्शकों के दिल में बड़े पर्दे जैसी ही जगह बना ली है। इसमें कोई शक नहीं है कि छोटे पर्दे पर काम करने वाले स्टार्स अपनी एक्टिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। छोटे पर्दे की तमाम अभिनेत्रियां एक्टिंग के मामले में बड़े पर्दे की एक्ट्रेसेज को तो टक्कर देती ही हैं, कमाई के मामले में भी वे पीछे नहीं हैं। कई टीवी एक्ट्रेसेस तो ऐसी हैं जो न सिर्फ इंडिया में बल्कि बाहर देश में भी बहुत पसंद की जाती हैं। हिना खान से लेकर निया शर्मा तक, सभी ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जानिये ऐसी ही कुछ टीवी एक्ट्रेसेस की कमाई के बारे में जो आपको हैरान कर सकती है।
हिना खान: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” की हिना खान अक्षरा का किरदार निभा कर फेमस हुई थीं। इस शो के बाद वह लास्ट “कसौटी जिंदगी की” में कोमोलिका के रूप में दिखाई दी थीं। हिना बिग बॉस 11 में भी थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिना एक एपिसोड के लिए करीबन एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। हिना अब फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम जमा रही हैं।
निया शर्मा: निया शर्मा ने 2017 में सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की होड़ में दूसरे पायदान हासिल किया था। इस दौरान इन्होंने दीपिका, कटरीना और आलिया को पीछे छोड़ दिया था। वह दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुकी हैं। निया ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ के बाद ‘जमाई राजा’ में लीड रोल निभाया था। इस टीवी शो के एक एपिसोड के लिए निया 77 हज़ार रुपए चार्ज करती थीं।
दिव्यांका त्रिपाठी: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। दिव्यांका अपने सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए काफी फेमस हैं। इसके अलावा वह कई कपड़ों और ज्वेलरी के ब्रांड का एन्डोर्समेंट भी करती हैं। बता दें कि दिव्यांका एक एपिसोड के लिए 60 से 70 हजार रुपए चार्ज करती हैं।
दृष्टि धामी: दृष्टि धामी टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स जैसे “गीत”, “मधुबाला”, “एक था राजा एक थी रानी”, “परदेस में है मेरा दिल”, “सिलसिला रंग बदलते रिश्तों का” जैसे सीरियल्स में मुख्य किरदार निभाए हैं। वहीं उन्होंने टीवी रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। बता दें कि दृष्टि 60,000 रुपए प्रति एपिसोड लेती हैं।