Acne Removal Tips: हरे धनिये की चटनी अधिकांश लोगों को पसंद होती है, स्वाद बढ़ाने के साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते हैं कि हरा धनिया त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इन हरे पत्तों का इस्तेमाल करने से चेहरे को पोषण मिलता है। साथ ही, ये एक बेहतरीन एंटी-सेप्टिक भी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और बीटा कैरोटिन पाया जाता है, जो हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने का काम करता है। आइए जानते हैं विस्तार से –
स्किन एजिंग के लक्षण उन लोगों पर कम दिखते हैं जो धनिया का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं। चेहरे पर फीके पड़ते रंग को बेहतर करने में भी हरा धनिया का इस्तेमाल कारगर साबित होता है। धनिया से बने कई फेस मास्क का इस्तेमाल लोग पिंपल्स से मुक्ति पाने के लिए भी कर सकते हैं।
धनिया पत्ता और एलोवेरा फेस मास्क: दो चम्मच पिसा हुआ हरा धनिया और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन दोनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब चेहरे पर इसे ठीक से लगाएं और 20 से 25 मिनट तक रहने दें। इसके बाद साफ और नॉर्मल पानी से धो लें। इस फेस पैक को लगाने से पिंपल्स, मुंहासों के पुराने निशान और झुर्रियां कम होंगी।
शहद और हरा धनिया: हरा धनिया और शहद से बने फेस पैक को लगाने से पिंपल्स की परेशानी कम हो सकती है। इसके लिए बारीक पिसा धनिया पत्ता दो चम्मच लें, एक चम्मच शहद, दो चम्मच दूध और एक चम्मच लेमन जूस लें। सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद नॉर्मल पानी से चेहरा साफ करें।
धनिया, चावल और दही: धनिया, चावल और दही से बना फेस पैक चेहरे को निखार देता है। 2 चम्मच बारीक पिसा हुआ हरा धनिया, एक चम्मच दही और इतने ही मात्रा में चावल का आटा को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से चेहरा तरोताजा रहता है। साथ ही, ये चेहरे की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इससे चेहरे पर नया निखार आता है। इस फेस पैक को लगाने से चेहरा साफ तो रहता ही है, साथ ही डेड स्किन सेल्स के निकालने और चेहरा निखारने में भी ये फायदमंद होता है।
नींबू और धनिया: हरा धनिया और नींबू के जूस को मिलाकर लगाने से मुहांसों और झाइयों की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को रिमूव करने का काम करता है।