Iron utensils for cooking: पुराने लोग अक्सर लोहे की कड़ाही में खाना बनाकर खाते थे। उनका मानना था कि इन बर्तनों में बना खाना शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन प्रदान करता है। आयरन वो तत्व है जिसकी कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं या फिर आपके बाल भी तेजी से झड़ सकते हैं। लेकिन, हर किसी को लोहे के बर्तनों का सही इस्तेमाल नहीं पता होता है। जैसे कि लोहे के बर्तनों में कौन सी चीज न बनाएं या क्या बनाएं। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

कौन सी सब्जी लोहे की कड़ाही में नहीं बनानी चाहिए-Foods to avoid cooking in cast iron

लोहे की कड़ाही में कभी भी आपको खट्टी और विटामिन सी से भरपूर चीजों को बनाने से बचना चाहिए। खासकर कि इन सब्जियों में जैसे
-पालक
-टमाटर
-चुकंदर
-अंडे की सब्जी कभी भी लोहे की कड़ाही में न बनाएं।

इसके अलावा आप लोहे की कड़ाही में कढ़ी , रस्म और सांभर बनाकर भी खाएं। दरअसल, लोहे की कड़ाही में अगर आप इस सब्जी को बनाते हैं तो ये काला पड़ सकता है। विटामिन सी से भरपूर ये सब्जियां लोहे के साथ रिएक्ट कर सकती है और फिर काली पड़ सकती है। इसके अलावा आयरन के साथ रिएक्ट करके इन सब्जियों के न्यूट्रिएंट्स खत्म हो सकते हैं।

लोहे की कड़ाही में क्या पकाया जा सकता है-Foods to cook in cast iron

लोहे की कड़ाही में आप दाल बनाकर खा सकते हैं। इससे इसमें आयरन के न्यूट्रिएंट्स भी बढ़ते हैं और फिर ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। इसके अलावा आप लोहे की कड़ाही में घी बना सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें लोहे की कड़ाही की देखभाल

लोहे की कड़ाही की देखभाल बहुत आसान है। इसके लिए आपको करना ये है कि लोहे के बर्तनों को हल्के डिटर्जेंट से धोएं और फिर सुखाकर दोनों तरफ इसके तेल लगाकर रख लें। इससे इस कड़ाही में जंग भी नहीं लगेगी और फिर आप हेल्दी तरीके से खाना बनाकर भी इसमें खा सकते हैं। तो इन टिप्स को अपनाएं और लोहे की कड़ाही में खाना पकाएं।