शरीर में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। बहुत बार दर्द के पीछे का कारण मांसपेशियाओं में सामान्य खिंचाव होता है। बहुत सारे खाद्य पदार्थों में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जिनका इस्तेमाल आप दर्द को कम करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन खाद्य पदार्थों का सेवन दर्द कम करने के लिए लाभकारी होता है।
1.ओट्स- ओट्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करते हैं। ये ना सिर्फ वजन कम करने में मदद करते हैं बल्कि सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं। यहीं कारण है कि ओट्स खाने से शरीर का दर्द कम होता है।
2. ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल में oleocanthal पाया जाता है जो कि एक दर्द निवारक का काम करता है। इसमें लुब्रिकेशन होता है जो कि हड्डीयों के दर्द को कम करता है इसलिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल हड्डीयों के लिए लाभकारी होता है।
3. हल्दी- हल्दी में कुरकुमिन पाया जाता है जिसमें एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसका सेवन दर्द से आराम देता है। हल्दी सूजन को कम करती है और गठिया, माइग्रेन, सर्जरी यहां तक की एक्सरसाइज के बाद शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में भी फायदेमंद होती है।
4. अदरक- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो कि सूजन और दर्द को कम करने के लिए काफी मददगार होते हैं। अदरक की चाय और अदरक का तेल सूजन को कम करने में काफी फायदेमंद होता है।
5.पपीता- पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी पाए जाते हैं इसलिए सूजन को कम करने के लिए पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। पपीता खाने से दर्द में निजात मिलती है।