देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में जानने की हर किसी की दिलचस्पी रहती है। अंबानी परिवार की अब नई पीढ़ी कारोबार को संभाल रही है। मुकेश अंबानी के बच्चे आकाश, ईशा और अनंत ने कारोबार जगत में एंट्री कर ली है। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की बात की जाए तो अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी और छोटे बेटे जय अंशुल अंबानी भी कारोबार जगत में दाखिल हो चुके हैं।

जय अनमोल अंबानी से जुड़ी पांच बड़ी बातें:

1. जय अनमोल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जॉन कैनन स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से आगे की पढ़ाई की।

2. जय अनमोल ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में रिलायंस म्युचुअल फंड से की बाद में वे रिलांयस कैपिटल बोर्ड से जुड़ गए। अक्टूबर 2019 में रिलायंस कैपिटल में कार्यकारी निदेशक पद पर काम कर रहे जय को रिलासंय इन्फ्रा में निदेशक बनाया गया। हालांकि उन्होंने एक साल के भीतर ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उन्होंने रिलायंस कैपिटल में काम करना जारी रखा।

3. 2014 में वे जेपी एसोसिएट्स के 12 हजार करोड़ की संपत्ति के अधिग्रहण में शामिल थे। रिलायंस समूह के सीईओ शाम घोष ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मेंटर किया।

4. अधिकतर जय मीडिया में इसलिए नहीं छाए रहते हैं क्यों उन्हें कैमरे पर आना ज्यादा पसंद नहीं है और वे शर्मीले स्वभाव के हैं। वे खुद के बारे में ज्यादा बताना या लाइम लाइट में आना पसंद नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी उनके परिवार के साथ कई सारी तस्वीरें देखी जा सकती हैं. जिसमें कई तस्वीरों में वे बॉलीवुड के कई जाने माने नामों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जय अपनी दादी कोकिलाबेन के काफी करीब माने जाते हैं। अपने पिता और ताऊ के बीच मतभेद के बावजूद वे मुकेश अंबानी के परिवार के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। अपने ताऊ के बच्चों आकाश ,ईशा और अनंत के भी वे काफी करीब हैं।

5. जय को गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास कई सारी लग्जरी गाड़ियां हैं जिनमें रोल्स रॉयस फैंटम से लेकर लैंबरगिनी , गैलार्डो जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास कई सारे प्राइवेट जैट और हैलिकॉप्टर भी हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जय अनमोल पूरी तरह से पारिवारिक किस्म के व्यक्ति हैं। वे शराब और ऐसी ही दूसरी किस्म की चीजों से दूरी बनाए रखते हैं।