आने वाले महिने में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली हैं। ‘द स्काइ इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी फिटनेस के लिए पर्याप्त समय निकालती हैं। उनकी डाइट और फिटनेस रेजीम के कारण ही वह अपनी टोन्ड बॉडी और वेट को मेनटेन रख पाती हैं। प्रियंका हर रोज व्यायाम करने के साथ-साथ स्वस्थ आहार लेती हैं। 2011, 2013, 2016 और इस साल जून में मैक्सिम मैगजीन द्वारा ‘हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लानेट’ का खिताब जीत चुकी इंटरनेशनल स्टार कैसे अपने फिगर को मेनटेन रखती हैं आइए जानते हैं।
प्रियंका चोपड़ा की डाइट
प्रियंका पंजाबी हैं और इसीलिए वह फूडी भी हैं। उनका कहना है कि वो डाइटिंग और भूखे रहने में विश्वास नहीं रखती हैं बल्कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार लेती हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ‘PeeCee’ पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं और नारियल पानी को भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं। इसके अलावा वह हर घंटे पर कुछ खाती हैं ताकि उनका मेटाबॉलिज्म सही रहें और वह उर्जावान रह सके। यहां आप उनका डाइट प्लान देख सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा का डाइट प्लान (Diet plan of Priyanka Chopra)
नाश्ता: दो अंडों का सफेद भाग/ओटमील, एक गिलास स्किम्ड मिल्क
लंच: दो रोटी, दाल, सब्जियां और सलाद
शाम का नाश्ता : टर्की सैंडविच/स्प्राउट्स से बना सलाद
डिनर: ग्रिल्ड चिकन के साथ सूप/सब्जियों के साथ मछली
इसके अलावा प्रियंका अपना पसंदीदा खाना जैसे चॉकलेट, केक आदि खाने से भी नहीं डरती हैं। वह वीकेंड्स पर चीट डे सेलिब्रेट करती हैं और इसे संतुलित करने के लिए व्यायाम करती हैं।
फिटनेस रेजीम
प्रियंका जिम में अत्यधिक मेहनत करने में दिलचस्पी नहीं लेती हैं। वह हल्का वर्कआउट करने और योगा करने के लिए अपना समय निकालती हैं। वह अपने वर्कआउट रुटीन को सिपंल रखती हैं ताकि वह अपनी बॉडी को शेप में रख सकें। प्रियंका अर्धमत्स्येंद्रासन, वीरासन, वृक्षासन जैसे योगासन करती हैं।
क्वांटिको स्टार स्ट्रैंथ ट्रेनिंग और वेट ट्रेनिंग पर फोकस करती हैं। इसके अलावा, पुश अप्स, स्क्वॉट्स, पुल अप्स, ट्रेडमिल रनिंग, प्लैंक्स और बेंच जंप्स भी प्रियंका के रुटीन में शामिल हैं।
इस बीच, प्रियंका और निक की वेडिंग सेरेमनी 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। ‘ऐतराज़’ फेम स्टार पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वासीम के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक 2 दिसंबर को जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में शादी की कसमें खाएंगे।