Exercise after lunch: लंच में खाना खाने के बाद अक्सर नींद और सुस्ती आती है। कुछ देर तो लगता है कि हम थक गए हैं और बस सो जाएं। तो इस दौरान अगर ज्यादा खाना खा लिया हो तो वजन बढ़ने की भी चिंता होती है। इसके अलावा कई बार पेट में सूजन की समस्या या कहें कि ब्लोटिंग जैसा भी महसूस होता है। ऐसी स्थिति में लंच के बाद बस 5 मिनट का समय निकालकर 60 सेकंड तक आप ये एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कौन से एक्सरसाइज करें।

लंच के बाद मात्र 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज-Exercise to do after lunch

60 सेकंड बैठकर स्पाइनल ट्विस्ट (दाएं)-Right Seated spinal twist

लंच के बाद मात्र 60 सेकंड तक इस एक्सरसाइज को करने से आपका खाना तेजी से पच जाएगा। तो आपको करना ये है कि
-60 सेकंड सबसे पहले बैठ जाएं।
-पैर सामने की ओर फैलाएं।
-फिर ऐसे बैठे-बैठे ही घुटने को दाएं मोड़ें।
-इस दौरान रीढ़ की हड्डी को एक सीध में रखें और दाएं मोड़ें।

60 सेकंड बैठकर स्पाइनल ट्विस्ट (बाएं)-left Seated spinal twist

अब आपको अगले 60 सेकंड लेफ्ट यानी बाएं ओर मुड़कर ये स्पाइनल ट्विस्ट करना है।
-इसके लिए सबसे पहले उठकर बैठ जाएं और पैर सामने की ओर फैलाएं।
-दायां घुटना मोड़ें और पैर चटाई पर फैलाएं।
-रीढ़ की हड्डी को लंबा और मोड़ें।
-बाएं कोहनी दाहिने घुटने के बाहर लाएं।

60 सेकंड लेटे हुए सिर को दाएं ओर मोड़ें-Right Lying torso twist

-आपको करना है कि पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
-फिर दाहिने घुटने को छाती की ओर मोड़ें।
-बायां हाथ को धीरे से मोड़ते हुए दाहिने घुटने को छूने की कोशिश करें।

60 सेकंड लेटे हुए सिर को बाएं ओर मोड़ें-left Lying torso twist

-आपको इसमें करना ये है कि पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
-बाएं घुटने को छाती की ओर मोड़ें और दोनों हाथों को सीधा रखें।
-अब दायां हाथ से बाएं घुटने को छूने की कोशिश करें।

60 सेकंड तक खड़े होकर बारी-बारी से पैर के अंगूठे को छुएं-Alternating toe touches

पैरों को चौड़ा करके खड़े हो जाएं, पैर की उंगलियां थोड़ी बाहर की ओर हों और कंधों को पूरी तरह से फैला लें। पीठ को एक सीध में रखें। अब झूकना है आपको और अपने पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।