Happy Eid ul Fitr 2024, Eid Mubarak Shayari Wishes Images Quotes: इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों का सबसे अहम त्योहार है ईद-उल-फितर। ये त्योहार रमजान के 30 रोजें रखने के बाद शव्वाल के महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान के पूरे महीने में सारी दुनिया के मुसलमान अल्लाह की ईबादत करते हैं, ज़कात देते हैं, रोजा रखते हैं और बुराई से दूर रहते हैं। खुद को पाक करने का महीना है रमज़ान। माना जाता है कि रमजान के महीने की दिल से की गई इबादत इंसान के जिंदगी भर किए गए गुनाहों को धो देती है। अपने रब को राज़ी रखने के लिए मुसलमान रमजान के महीने में रोजे रखते हैं।

Happy Eid ul Fitr 2024 Wishes Hindi, Shayari, Images, Quotes: Downlode and Send

इस्लाम के पांच पिलर हैं शाहदा, सलात यानी दुआ, ज़कात, रोज़ा और हज। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति का संदेश देता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और शव्वाल की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है।

ईद के दिन मुसलमान सुबह पाक-साफ होकर मस्जिदों और ईदगाह में जाकर ईद की नमाज पढ़ते हैं। मीठी ईद का सबसे कीमती पकवान सेंवईयां होती है। ईद के दिन मुसलमान एक-दूसरे के घर जाते हैं और सेवंईयां खाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद के खास मौके पर आप भी अपने परिवार के लोगों को,करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद की बधाई देना चाहते हैं तो इन संदेशों को भेजकर दें ईद की मुबारकबाद।

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक !

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक !

समंदर को उसका किनारा मुबारक़,
चांद को सितारा मुबारक़,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक !

ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक !

ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम

रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है