Home Remedies for Removing Tanning Marks: सनबर्न से चेहरे और हाथ-पैर जिद्दी निशान बन जाते हैं। यह निशान इतने गाढ़े होते हैं कि क्रीम और व्हाइटनिंग साबुन से भी साफ नहीं हो पाते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सनबर्न से हुई टैनिंग से निजात पाने के लिए घरेलू उपायों का रुख किया जाए। माना जाता है कि घरेलू उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और न ही इससे चेहरे का निखार खराब होता है। इसलिए ज्यादातर लोग टैनिंग से निजात पाने के लिए घरेलू उपायों को अपनाते हैं।
टमाटर है बहुत फायदेमंद – टैनिंग के दाग-धब्बों से मुक्ति पाने के लिए टमाटर को बहुत असरदार माना जाता है। एक छोटा टमाटर लें उसे कद्दूकस कर उसमें एक चुटकी नमक मिलाएं। अब इस पेस्ट को गाढ़ा करने के लिए इसमें आटा छानने के बाद जो दरदरा पदार्थ निकलता है वो मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा और टमाटर मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को टैंड स्किन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट इसे स्किन पर लगे रहने दें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें।|
नारियल के तेल में मिलाएं विटामिन ई – विटामिन ई को स्किन के लिए बहुत फादेमंद माना जाता है। घरेलू नुस्खों में माना जाता है कि नारियल के तेल में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर लगाने से स्किन को पोषक तत्व मिलते हैं जिससे जल्द ही टैनिंग के निशान हटने शुरू हो जाते हैं। इसके लिए 50 ग्राम तेल में विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाकर टैंड स्किन पर लगाएं। इसका असर तीन से चार दिन में दिखने लगता है।
ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर लगाएं – आधा चम्मच ग्लिसरीन में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को टैंड स्किन पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं। एक हफ्ते में इस उपाय का असर दिखना शुरू हो जाता है। अगर आप और जल्दी असर पाना चाहते हैं तो इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर स्किन पर लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप इसमें नमक मिलाएंगे तो आपको इसे 15 से 20 मिनट बाद धो देना चाहिए। क्योंकि नमक से आपकी स्किन गल सकती है।