नवरात्रि के पावन पर्व में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, गुरुवार से आरंभ हो रही है और इसका समापन 12 अक्टूबर, शनिवार के दिन होगा। ऐसे में लोगों ने इस खास पर्व को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा लोगों के घरों में वास करती हैं। ऐसे में त्योहार से पहले लोग अपने घरों की अच्छी तरह साफ-सफाई करते हैं और घरों को सुंदर सजाते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के मौके पर घर के आंगन में रंगोली बनाने की परंपरा भी है। इसी कड़ी में यहां हम आपके त्योहार को और खास बनाने के लिए कुछ बेहद खूबसूरत रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं। इन लेटेस्ट डिजाइन की मदद से बनी रंगोली आपके घर की खूबसूरती को चार चुना और बढ़ा देगी। साथ ही इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।

कलश वाली रंगोली

अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं, तो इस तरह कलश वाली रंगोली बना सकते हैं। ये रंगोली डिजाइन बेहद आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा।

फूलों वाली रंगोली

आप इस तरह फूलों का इस्तेमाल कर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इन्हें बनाने में भी बेहद कम समय लगेगा, साथ ही ये भी दिखने में बेहद खूबसूरत लगने वाली हैं।

लक्ष्मी के पैर वाले रंगोली डिजाइन

इन सब से अलग आप इस तरह मां लक्ष्मी के पैर वाले रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली भी आसानी से बन जाएगी।