हरियाली तीज सावन के महीने के दौरान पड़ने वाला त्योहार है जिसे शादीशुदा महिलाएं मनाती है। राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा राज्य मुख्य रूप से इस त्योहार को मनाते हैं। हरियाली तीज को छोटी तीज,जबकि कजरी तीज बड़ी तीज होती है और तीसरी तीज हरतालिका तीज होती है। इस साल यह त्योहार 19 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और खुद की भलाई के लिए प्रार्थना करने के लिए फास्ट रखती हैं।

हालांकि इस त्योहार को अविवाहित महिलाएं भी अच्छा वर पाने के लिए मनाती हैं। तीज के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं जिसकी तैयारी वो काफी दिनों पहले से ही शुरू कर देती हैं। हरियाली तीज लगातार तीन दिनों तक मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

हरियाली तीज को सिंधारा तीज (Sindhara Teej) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सास अपनी बहु को उपहार में ‘बायना’ देती हैं जिसमें घर की बनी मिठाइयां, कपड़े और सामान होते हैं। इस रिवाज के साथ-साथ इस आयोजन में और भी बहुत कुछ है। इस दिन महिलाएं नई नवेली दुल्हन की तरह सजती हैं।

इस दिन महिलाएं हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहनती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। इस दिन मेहंदी की धूम महिलाओं में सबसे ज्यादा रहती है। हर महिला चाहती है कि उसके हाथों पर तरह-तरह के खूबसूरत बूटों वाले डिजाइन सजें।

latest mehendi designs for teej

आप भी तीज के त्योहार पर हाथों पर मेहंदी को सजाना चाहती हैं तो हम आपको खूबसूरत और आसान से डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप आसानी से घर में ही लगा सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ खास मेहंदी डिजाइन के बारे में जिन्हें लगाना बेहद आसान हैं।

latest mehendi designs for teej
latest mehendi designs for teej
latest mehendi designs for teej
latest mehendi designs for teej
latest mehendi designs for teej
latest mehendi designs for teej