Dr Manmohan Singh Quotes in Hindi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) अब नहीं रहे। गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीती रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही 92 साल की उम्र में उनके निधन की दुखद खबर सामने आई।
गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। उन्हें अपने संयमित भाषणों और कम बोलने के लिए जाना जाता था। हालांकि, मनमोहन सिंह जब भी बोलते थे, दमदार बोलते थे और यही कारण है कि उनके बयान अक्सर सुर्खियां बन जाते थे। आज उनकी याद में हम आपको पूर्व पीएम द्वारा कही गई 5 ऐसी ही दमदार बातें या उनके कुछ ऐसे बयान बता रहे हैं, जो हमेशा याद किए जाएंगे-
‘हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी।’
‘पैसे पेड़ पर नहीं उगते।’
‘ इतिहास मेरे प्रति नरमी बरतेगा।’
‘राजनीति में लंबे समय तक कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।’
‘ जीवन कभी भी विरोधाभासों से मुक्त नहीं होता।’
इससे अलग यहां पढ़िए देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ी खबरें