आंखों को चेहरे का सबसे खूबसूरत भाग माना जाता है। वहीं, इनकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ाने के लिए लोग काजल का इस्तेमाल करते हैं। खासकर महिलाएं काजल लगाना पसंद करती हैं। काजल लगाने से आंखें बड़ी-बड़ी और अधिक खूबसूरत दिखने लगती हैं।
हालांकि, इससे अलग एक धारणा ये भी है कि काजल समय के साथ आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (Dark Circles) का कारण भी बन जाती है। अब, सवाल ये है कि क्या वाकई ऐसा है, क्या वाकई काजल लगाने से डार्क सर्कल्स हो जाते हैं? आइए स्किन के डॉक्टर से जानते हैं इस सवाल का जवाब-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डॉ. बताती हैं, ‘किसी भी तरह के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले एक बात को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है, वो ये कि मेकअप लगाना उतना हानिकारक नहीं होता है लेकिन अगर इसे ठीक से साफ न किया जाए, तो ये आपकी स्किन पर बेहद खराब असर डाल सकता है। काजल के साथ भी ये बात लागू करती है।’
ड़ॉ. वड़ैच बताती हैं, 3 कंडीशन में काजल आंखों के नीचे काले घेरों का कारण बन सकती है-
- -पहला अगर आप काजल लगाने के बाद इसे ठीक तरह से साफ नहीं करते हैं, तो लंबे समय पर ये डार्क सर्कल्स का कारण बन सकती है।
-दूसरा अगर आप काजल लगाने के बाद आंखों को बार-बार रगड़ते हैं या आपको आंखें रगड़ने की आदत है, तो ऐसा करने से काजल आपकी स्किन की अपर लेयर के अंदर तक जा सकती है।
-इन सब से अलग पेरी ओरबाइल एक्जिमा (Periorbital Eczema) या डर्मेटाइटिस (Dermatitis) की स्थिति में भी काजल डार्क सर्कल्स का कारण बन सकती है। डॉ. स्किन से जुड़ी इन दोनों स्थिति में काजल लगाने से बचने की सलाह देती हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- तिल खाने का सही तरीका क्या है? 90% लोग करते हैं गलत तरीके से इसका सेवन