वॉकिंग सबसे आसान एक्सरसाइज है, जिसे करने से आपको एक साथ कई फायदे मिल सकते हैं। ये बात तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अगर वॉक ठिक तरह न की जाए, तो इससे मिलने वाले फायदे नुकसान में भी बदल सकते हैं? आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से-

दरअसल, इसे लेकर डॉ. हंसाजी के नाम से मशहूर योग गुरु हंसा योगेंद्र (Dr. Hansaji Yogendra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे बताती हैं, ‘वॉक करने से न केवल आपको अपने वजन को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि टहलने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, कई रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि जो लोग नियमित तौर पर समय निकालकर वॉक करते हैं उनका दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है, साथ ही वे खुद को अधिक एनर्जेटिक महसूस करते हैं। हालांकि, कई बार लोग जाने-अनजाने में वॉक करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे ये फायदे नुकसान में बदल जाते हैं।’ डॉ. हंसाजी के मुताबिक, इन गलतियों में सबसे आम है गलत समय पर वॉक करना।

किस समय नहीं करनी चाहिए वॉक?

जब धूप न हो

योग गुरु बताती हैं, ‘कई लोग सुबह-सुबह या देर शाम वॉक पर जाना पसंद करते हैं। जबकि कई रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद पर्यावरण में पॉल्यूशन ज्यादा होता है। इस समय हवा अधिक जहरिली हो सकती है, ऐसे में सूरज की रोशनी के बिना वॉक पर जाने से बचें।’

तेज धूप में

डॉ. हंसाजी सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक वॉक पर न जाने की सलाह देती हैं। खासकर गर्मियों में इस समय सूरज अपने चरम पर होता है। ऐसे में तेज धूप में वॉक करने से न केवल आप खुद को थकाउ और कमजोर महसूस करने लगते हैं, पसीने से इलेक्ट्रोलाइट खत्म होने लगते हैं, बल्कि धूप में बाहर निकलने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।’

इन बातों का भी रखें ध्यान

इन सब से अलह डॉ. हंसाजी खराब वातावरण, अत्याधिक कोहरे या ठंड और पॉल्यूशन के समय भी वॉक पर जाने से बचने की सलाह देती हैं।

फिर क्या है वॉक करने का सही समय?

योग गुरु हंसा योगेंद्र सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक के समय को वॉक करने या रनिंग के लिए सबसे सही बताती हैं। इसके अलावा आप लंच और डिनर करने के बाद इंडोर वॉकिग कर सकते हैं। यानी इन दो समय आप घर के अंदर की कुछ देर टहल सकते हैं। इससे आपको पॉल्यूशन या खराब वातावरण से होने वाले नुकसान नहीं झेलने पड़ते हैं।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- तिल खाने का सही तरीका क्या है? 90% लोग करते हैं गलत तरीके से इसका सेवन