दिवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। खुशियों और रोशनी के इस त्योहार पर लोग अपनों को मिठाई और गिफ्ट उपहार में देते हैं। इस दिन की लोग एक दूसरे के घर भी मिलने जाते हैं। दिवाली पर घर आए मेहमानों को कई लोग गिफ्ट तो देते ही हैं, लेकिन इस दिन माता-पिता को भी उपहार देने का चलन है। ऐसे में आप उन्हें इस मौके पर कुछ बेहतर उपहार दे सकते हैं।

अगर आप भी अपने माता-पिता को कुछ गिफ्ट देने का प्लान कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे कि आप अपने पेरेंट्स को दिवाली के मौके पर क्या गिफ्ट दे सकते हैं।

तांबे का बर्तन

कई लोग अपने माता-पिता से साथ त्योहार मनाते हैं। हालांकि, जब उपहार की बात आती है तो इस मामले में वह अपने पेरेंट्स को अनदेखा कर देते हैं। इस दिवाली आप अपने माता-पिता को गिफ्ट में तांबे का बर्तन दे सकते हैं। इसको वह डेली उपयोग में भी ले पाएंगे। तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिल सकता है।

कैसरोल सेट

दिवाली के मौके पर आप अपने पेरेंट्स को कैसरोल सेट गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अंदर  स्टेनलेस स्टील लगा हुआ होता है, जो खाने को लंबे समय तक गर्म रखता है। मार्केट में आपको कई तरह के ऑप्शन भी मिल जाएगे। कम कीमत में बढ़िया कैसरोल सेट भी मिल सकता है।

पेरेंट्स को करें जूलरी गिफ्ट

सोने और चांदी का आभूषण किसे पसंद नहीं होता है। अगर बात माता-पिता की होती है तो वह अपने बच्चों से इस बारे में कुछ भी नहीं बोलते हैं। हालांकि, उन्हें भी काफी पसंद होता है। दिवाली पर अपने पेरेंट्स को  जूलरी गिफ्ट गिफ्ट कर स्पेशल फील करा सकते हैं। आप अपने माता को गले की हार और पिता को गले की चेन उपहार दे सकते हैं।

नया कपड़ा

दिवाली पर नया कपड़ा पहनने का चलन है। इस दिन आप अपने माता-पिता को नया कपड़ा खरीद कर दे सकते हैं। कपड़ा खरीदने से पहले उनकी पसंद के बारे में पहले पता कर लें।