दिवाली से पहले लोग साफ सफाई में लगे हुए हैं। पूरे देश में इस बार दीपों का त्योहार दिवाली के उत्सव को 31 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में दिवाली से पहले लोग अपने घरों को भी  सजाते हैं। कुछ लोग अपने घरों को आर्टिफिशियल चीजों से सजाते हैं। वहीं, बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने घरों में इस दिन खास तरह के पेड़ों को मार्केट से खरीद कर लाते हैं और उससे सजावट करते हैं। यह देखने में काफी बेहतरीन भी लगते हैं।

दिवाली पर इन पेड़ों से अपने घर को दें यूनिक लुक

कई लोग तो पेड़ लगाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है कि किस तरह के पेड़ को लगाना चाहिए। अगर आप भी दिवाली पर अपने घरों को पेड़ों से सजाने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। हम इस लेख में बताएंगे कि आप अपने घरों में कौन से पेड़  को लगा सकते हैं। इन पेड़ों को घरों लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर पर लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक एनर्जी आती है। इस पेड़ को लगाने से सुख, समृद्धि और शांति आती है। आप इसका उपयोग दिवाली पर सजावट के रूम में भी कर सकते हैं। यह घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है।

वाइट पलाश

वाइट पलाश के पेड़ को आप दिवाली पर सजावट के रूप में उपयोग कर सकते हैं। घर पर इसको लगाने से पॉजिटिव एनर्जी रहती है। यह देखने में जितना सुंदर होता है उतना ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को आप माता लक्ष्मी का पौधा भी कहते हैं।

बैंबू ट्री

बैंबू ट्री देखने में बेहद खूबसूरत होता है। अगर आप दिवाली पर अपने घर को सजा रहे हैं तो आप बैंबू ट्री का ऑप्शन के तौर पर कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस  पेड़ को घर के अंदर रखने से अच्छी ऊर्जा का घर में वास होता है। दिवाली पर सजावट के लिए इस पेड़ को जरूर खरीदें।