दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचा हुआ है। सभी लोग दिवाली की शॉपिंग करने में लगे हुए हैं। इस त्योहार की सबसे खास बात होती है कि लोग अपने घरों पर ही खुद से मिठाई बनाते हैं। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो मार्केट से मिठाई खरीद कर लाते हैं। वैसे भी भारत में कोई भी त्योहार क्यों न हो, घर पर ही मिठाई बनाने का चलन है।

बिना चीनी बनाएं मिठाई

दिवाली पर घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कई लोग इस तरह भी घर आते हैं, जो किसी भी रूप में चीनी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर मिठाई में चीनी डला होता है तो वह खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप चीनी के बदले अन्य चीजों का भी उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम इसकी ही जानकारी दे रहे हैं।

गुड़ से बनाएं मिठाई

गुड़ को नेचुरल स्वीटनर भी कहा जाता है। आप मिठाई बनाने में इसका उपयोग कर सकते हैं। भारतीय रसोई में गुड़ का इस्तेमाल सदियों से किया जाता है, जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, गुड़ में कई तरह के मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

शहद का करें उपयोग

दिवाली के दिन मिठाई बनाने में आप चीनी के जगह पर शहद का उपयोग कर सकते हैं। यह भी एक नेचुरल स्वीटनर है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कोकोनट शुगर

मिठाई में डालने के लिए कोकोनट शुगर एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसको भी नेचुरल स्वीटनर कहा जाता है, जिसको नारियल के पेड़ से निकलने वाले तरल पदार्थों को इकट्ठा कर बनाया जाता है। इसको खाने से ब्लड शुगर चीनी की तुलना में तेजी से नहीं बढ़ती है।