Diwali Special Bhog: पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। हर किसी को इस त्योहार की बेसब्री से इंतजार रहता है। इसको खास बनाने के लिए लोग अपने घरों पर कई तरह की मिठाइयों को बनाते हैं और मां लक्ष्मी को भोग लगाते हैं। इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

दिवाली पर किस चीज का लगाएं भोग

दिवाली के मौके पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष भोग लगाए जाते हैं। कुछ लोग खील और बताशा, खीर, हलवा, अनार, नारियल, सेब, केला, मखाना और पान सहित अन्य चीजों का भोग लगाते हैं। हालांकि, कई लोग इस दिन खीर और हलवा प्रमुखता से बनाते हैं और माता लक्ष्मी को भोग लगाते हैं। अगर आप भी इस दिन खीर और हलवा का भोग लगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। हम इस लेख में बताएंगे की आसानी से अपने घर पर किस तरह से हलवा और खीर को बनाया जा सकता है।

 खीर बनाने की सामग्री: kheer ingredient

-दूध
-चावल
-चीनी
-मखाना और केसर

दिवाली पर खीर कैसे बनाएं?

खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको दूध को गर्म करना है। इसके बाद आप इसमें चावल को डालकर पकाएं। थोड़ी देर बाद आप इसमें मखाना और केसर डालें। आप इसको मीठा करने के लिए चीनी या फिर गुड़ भी डाल सकते हैं। कुछ देर तक पकने के बाद गैस बंद कर के रख दें। भोग लगाने से करीब एक घंटे पहले खीर को बना लें। इसकी स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें  इलायची मिला सकते हैं।

कैसे बनाएं सूजा का दानेदार हलवा?

सामग्री

1 कप मोटी दानेदार सूजी
1 कप घी
1 कप चीनी
सूखे मेवे
इलायची पाउडर
 1/2 कप दूध

आसानी से बनाएं हलवा

दीपावली पर मां लक्ष्मी को हलवा का भोग लगाना शुभ होता है। हलवा बनाने के लिए आपको एक कड़ाही में सूजी डालकर भूनना होगा। जब इसका रंग हल्का भूरा हो जाए तो इसको कड़ाही से निकाल लें। अब आप कड़ाही में दो चम्मच घी डालें और इसमें मेवे डालकर भून लें। इसके बाद आप कड़ाही में सूजी डालें और हल्का भूनने के बाद इसमें आप ढ़ाई कप पानी डाल लें। इसको मीडियम फ्लेम पर इसे चलाते हुए पकने दें। कुछ देर बाद आप इसमें चीनी डाल लें और चार से पांच मिनट के बाद इसमें मेवे डालें। कुछ समय बाद इसमें आप दूध भी डाल सकते हैं। कुछ समय तक पकने दे। ऐसे में आप आसानी से हलवा बना सकते हैं।