स्वस्थ रहने और किसी भी जटिलता से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को लगातार अपने ब्लड में शुगर के स्तर की निगरानी करना जरूरी है। डायबिटीज के मरीज लाइफस्टाइल में बदलाव करें,तनाव से दूर रहें,डाइट पर कंट्रोल करें और बॉडी को एक्टिव रखें तो असानी से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। डाइट पर कट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट अक्सर मरीजों को सुझाव देते हैं कि वो अपनी डाइट में लो ग्लाइसेमिक फूड्स का सेवन करें। लो ग्लाइसेमिक फूड्स ब्लड शुगर को असानी से कंट्रोल करते हैं। ये फूड ग्लूकोज के स्तर में अचानक वृद्धि नहीं करते। इस तरह के खाद्य पदार्थ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। इस तरह वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक अद्भुत सब्जी का सेवन करें ब्लड शुगर असानी से कंट्रोल रहेगी। लाल पालक, जिसे ऐमारैंथ भी कहा जाता है। रेड अमरंथ अर्थात लाल भाजी एक पत्तेदार सब्जी है, जिसे पालक की तरह पकाया और खाया जाता है। गर्मी में पाया जाने वाला ये साग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। आमतौर पर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली यह पत्तेदार सब्जी एंटी-ऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एंथोसायनिन मौजूद होता है जो इसे विशिष्ट रंग देता है।

मधुमेह रोगियों के लिए लाल पालक कैसे एक अच्छा विकल्प है?

जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की डायटीशियन सुषमा पीएस ने कहा कि लाल पालक में कम कैलोरी और उच्च फाइबर मौजूद होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन फूड है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता जो तेजी से ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता। इसके अलावा लाल पालक फाइबर से भरपूर होता है जो ग्लूकोज अवशोषण को कम करने और रक्त शर्करा के स्तर में सुधार करने में असरदार साबित होता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स जैसे रसायन मौजूद होते हैं जिनमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं।

गुरु प्रसाद दास, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, केयर अस्पताल भुवनेश्वर ने बताया कि लाल पालक में मौजूद फाइबर रक्तप्रवाह में चीनी के अवशोषण को धीमा करने में मदद कर सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से कंट्रोल रहता है।

लाल पालक का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

लाल पालक का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका कच्चा या थोड़ा पका हुआ है। हालांकि इस सब्जी को कई तरीकों से पकाया जा सकता है। कुछ लोगों को इस पालक का सेवन कच्चा करना पसंद है तो कुछ इसे उबालकर उसका सेवन करते हैं। जो लोग कच्चा खाना चाहते हैं वो इसका सलाद और सैंडविच के रूप में सेवन करते हैं। कुछ लोग इस पालक के पत्तों की स्मूदी बनाकर भी उसका सेवन करते हैं। कुछ लोग इसे पकाकर सब्जी के रूप में खाना पसंद करते हैं।