Diabetes Diet: डायबिटीज मरीजों को अपने नाश्ते में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे की ब्लड शुगर कंट्रोल रहे और उनकी सेहत भी अच्छी रहे। डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज मरीजों को नाश्ते में प्रोटीन शामिल करना चाहिए।
बीएलके-मैक्स सेंटर फॉर डायबिटीज, थायराइड, मोटापा और एंडोक्रिनोलॉजी के वरिष्ठ निदेशक डॉ. अशोक कुमार झिंगन ने बताया कि डायबिटीज मरीजों को नाश्ते में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। उनके अनुसार डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नाश्ते में क्या-क्या खाना चाहिए। यहां हम उन चाजों के बारे में बता रहे हैं।
ओट्स
डॉ. अशोक कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि ओट्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर स्थिर रहता है। ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
अंडा
शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए नाश्ते में अंडे को भी शामिल किया जा सकता है। अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। अंडे से सेवन से शुगर का लेवल मेंटेनेंस रहता है, जो मधुमेह मरीजों के लिए लाभकारी होता है।
बेसन चीला
शाकाहारी लोग नाश्ते में बेसन का चीला खा सकते हैं। यह फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
चिया बीज
डॉ. झिंगन के अनुसार चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के बहुत सहायक होता है। इसनें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो मधुमेह रोगी के लिए फायदेमंद होता है।
दही
दही भी ब्लड शुगर को स्थिर रखने की काफी सहायक होता है। इसके सेवन से ब्लड भी संतुलन में रहता है।
नट्स
चिकित्सकों के अनुसार नट्स का सेवन भी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नट्स एनर्जी और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज मरीजों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।