Dhanteras 2024 Bhog Recipe: आज धनतेरस पर भगवान कुबेर और महालक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन इन दोनों भोग में शरीफा या सीताफल चढ़ाया जाता है। महा लक्ष्मी को सीताफल जरूर चढ़ाया जाता है। माना जाता है कि महालक्ष्मी इससे खुश होती हैं। ऐसे में आप धनतेरस के मौके पर इस फल की खीर बनाकर चढ़ा सकते हैं। इस फल की खीर बनाना बहुत आसान है और आप इसकी रेसिपी जान लें तो फटाफट इसे बनाकर खा सकती हैं। तो जानते हैं सीताफल या शरीफा की खीर कैसे बनाएं।

Happy Dhanteras 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: Download and Send

सीताफल की खीर कैसे बनाएं-Custard apple kheer recipe

सामग्री
-सीताफल
-दूध
-मखाना, काजू और बादाम
-इलायची

सीताफल की खीर बनाने की रेसिपी-How to make Custard apple kheer

-सीताफल की खीर बनाने के लिए आपको करना ये है आप सीताफल को छीलकर इसका बीज निकालकर पल्प निकाल लें।
-आपको करना ये है कि एक कड़ाही में दूध रखकर पका लें।
-इसमें मखाना, काजू और बादाम काटकर पका लें।
-जब ये पक जाए तो इसमें चीनी और इलायची मिला लें।
-जब ये पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस ऑफ करें।
-इसमें सीताफल का पल्प मिलाएं।
-सबको मिलाकर गैस ऑफ करें।
-इसे ठंडा होने दें। फिर फ्रीज में रखकर महालक्ष्मी को चढ़ाएं।

सीताफल के अलावा आप महालक्ष्मी को मखाने की खीर या फिर ड्राईफ्रूट्स से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है इन चीजों को काटकर दूध में पका लें और फिर इसमें इलायची और चीनी मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से पकाएं और भगवान को इसका भोग लगाएं। इससे भगवान खुश होंगे और आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

Dhanteras (Dhanatrayodashi) 2024 Date, Time, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi LIVE: धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, इस योग में खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है।