Happy Children’s Day 2022 Wishes : आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawahar lal Nehru) की जयंती है, 14 नवंबर, 1889 पंडित नेहरू का जन्म हुआ था। बताया जाता है कि नेहरू को बच्चे से बहुत लगाव था इसीलिए इसदिन को ‘बाल दिवस’ (Children’s Day 2022) के रूप में भी मनाया जाता है। 14 नवंबर 2022 को पंडित नेहरू की 133वीं जयंती (Jawaharlal Nehru Jayanti) मनाई जा रही है। आज उन्हें लोग याद कर रहे हैं!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर लिखा कि पंडित नेहरू – आधुनिक भारत के निर्माता। उनके योगदान के बिना 21वें भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के चैंपियन, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया। एक सच्चे देशभक्त को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस (Congress) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि आज राष्ट्रीय बाल दिवस पर, हम भारत के बच्चों के एक विस्मयकारी भविष्य, जीवन में एक उचित दृष्टिकोण और एक शानदार करियर की कामना करते हैं। हम एक उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए पूरी कोशिश करना चाहते हैं।

बिहार सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने भी नेहरू को याद किया है, उन्होंने लिखा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gahlot) ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक, दूरद्रष्टा और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ही आईआईटी, आईआईएम, आईसीएआर, इन्कोस्पार (इसरो) जैसे आधुनिक शिक्षा के मन्दिरों की नींव रखी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बिजलीघरों, भाखड़ा नांगल जैसे बांधों का निर्माण किया। आज का आधुनिक भारत उन्हीं के सपनों और प्रयासों का मूर्त रूप है। ऐसी महान आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

देशभक्ति और देशभक्ति की भावना जवाहरलाल नेहरू जी में निहित थी, उन्होंने भारत की मजबूत नींव के साथ-साथ शांति और संगठन के लिए एक गुटनिरपेक्ष आंदोलन का निर्माण किया। उनका मानना ​​था कि लोगों की कला उनके दिमाग का सच्चा दर्पण है। उनके अच्छे विचार ही लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Pandit Jawahar Lal Nehru Jayanti 2022: एक आदर्शवादी और एक महान राजनीतिज्ञ होने के अलावा जवाहरलाल नेहरू एक प्रभावशाली वक्ता और एक अच्छे लेखक भी थे, जिन्होंने अपनी महान सोच और विचारों के माध्यम से कई पुस्तकें लिखीं। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया बहुत लोकप्रिय पुस्तक है, इस पुस्तक में उन्होंने भारत की संस्कृति, सभ्यता और धर्म सहित देश की स्वतंत्रता, संघर्ष का वर्णन किया है। बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू को बहुत प्यार करते थे। आज उन बच्चों के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू के कुछ सुविचार-

“हमें थोडा विनम्र रहना चाहिए; हम ये सोचें कि शायद सत्य पूर्ण रूप से हमारे साथ ना हो।”

जवाहर लाल नेहरू

“जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है, आपके हाथ में जो है वह नियति है, जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है।”

जवाहर लाल नेहरू

“ज्यादा सावधानी बरतने की निति ही सबसे बड़ा जोखिम है।”

जवाहर लाल नेहरू

“संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।”

जवाहर लाल नेहरू

“संस्कृति मतलब दिमाग और आत्मा का विस्तार करना है।”

जवाहर लाल नेहरू

“तथ्य तथ्य हैं और आपके नापसंद करने से गायब नहीं हो जायेंगे।”

जवाहर लाल नेहरू

“हकीकत, हकीकत ही रहने वाली है और आपकी पसंद के अनुसार हकीकत कभी गायब नही होती।”

जवाहर लाल नेहरू

“हमारे अन्दर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम।”

जवाहर लाल नेहरू

“क्रिया प्रभावशाली होनी चाहिये जिससे साफ़ तौर पर अंत का अनुमान लगाया जा सके।”

जवाहर लाल नेहरू

“हर छोटी से छोटी बात को उसके चरम बिंदु से गिना जा सकता है।”

जवाहर लाल नेहरू

“जिंदगी ताश के पत्तो की तरह ही है। जिसे आपको नियतिवाद के हातो से निपटना होगा और अपनी इच्छाओ के मुताबिक खेलना होगा।”

जवाहर लाल नेहरू

“कार्य के प्रभावी होने के लिए उसे स्पष्ठ लक्ष्य की तरफ निर्देशित किया जाना चाहिए।”

जवाहर लाल नेहरू

“सिद्धांत हमेशा वास्तविक मनोवृत्ति के होने चाहिये।”

जवाहर लाल नेहरू

“संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।”

जवाहर लाल नेहरू

“नागरिकता देश की सेवा में निहित है।”

जवाहर लाल नेहरू

“संस्कृति मतलब दिमाग और आत्मा का विस्तार करना है।”

जवाहर लाल नेहरू

तथ्य तथ्य हैं और आपके नापसंद करने से गायब नहीं हो जायेंगे।”

जवाहर लाल नेहरू