Happy Chhath Puja 2023 Wishes: दिवाली के बाद छठ पूजा लोगों का खास त्योहार है जिसे यूपी,पूर्वांचल और बिहार के लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। 36 घंटों तक चलने वाला इस पर्व पर जो महिलाएं उपवास करती हैं वो इस दौरान पानी तक नहीं पीती। छट पर्व को महापर्व कहा जाता है। इस साल छठ का त्योहार 17 नवंबर 2023 को को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। 20 नवंबर 2023 को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत का समापन होगा।

पंचांग अनुसार यह छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को हर साल मनाया जाता है लेकिन इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय के साथ हो जाती है और सप्तमी तिथि को व्रत का पारण किया जाता है। छठ पर्व मे विशेष रूप से सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। साथ ही छठ महापर्व मुख्यतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विधि- विधान के साथ मनाया जाता है।

हालांकि अब यह पर्व देश के अन्य हिस्सों और यहां तक ​​कि दुनिया भर में भी बहुत ही लोकप्रिय हो गया है। छठ पूजा का त्योहार जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाता है। छठ पूजा के मौके पर आप भी अपने दोस्तों,फैमिली और साथियों को विश करना चाहते हैं तो कुछ खास मैसेज भेजकर छठ पूजा की बधाई दे सकते हैं।

छठ पूजा के पावन पर्व पर, खरना की शुभकामनाएं!
छठी मैया आपको और आपके परिवार को सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।
Happy Chhath Puja 2023

सूर्य देव और छठी मैया की कृपा से,
आपका जीवन सदा प्रकाशमय और खुशहाल रहे।
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं!

खरना की शुभकामनाएं!
यह पावन दिन आपके सभी दुखों को दूर करे
आपके जीवन में खुशियों और समृद्धि का संचार करे।
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं!

छठ पूजा के इस पावन पर्व पर,
आप और आपका परिवार छठी मैया की कृपा से सदैव आनंद और उल्लास में रहें।
खरना की शुभकामनाएं!

सुनहरे रथ पर सवार,
सूर्य देव आए हैं आपके द्वार,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी ओर से करें स्वीकार।

छठ पूजा के इस पावन अवसर पर,
आपके जीवन में सभी दुख दूर हों
आप सुख, समृद्धि और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ पर्व की यह शुभ घड़ी,
आपके जीवन में ज्ञान की रोशनी फैले,
आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें
आपके जीवन में सफलता की नई गाथाएं लिखी जाएं।