How to Reduce Face Fat Naturally: कई लोग सुबह सोकर उठते हैं तो उनका चेहरा सूजा हुआ और गला भरा-भरा नजर आता है। ऐसे में कई लोग इससे परेशान हो जाते हैं। वहीं, चेहरे को स्लिम बनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट और टिप्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, इसे आसानी से अपनी दिनचर्या और खानपान से भी ठीक किया जा सकता है।
फैशन इंफ्लुएंसर अनुष्का व्यास ने चेहरे और गर्दन की चर्बी को कम करने के लिए कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर आसानी से कम कर सकते हैं। अनुष्का ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने कुछ आसान बदलावों से अपने चेहरे को पतला और आकर्षक बनाया है।
डेयरी प्रोडक्ट्स पर क्या कहा?
अनुष्का ने कहा कि चेहरे और गर्दन की चर्बी को कम करने के लिए उन्होंने खुद डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि दूध, दही और पनीर जैसी चीजों के सेवन से बॉडी में पानी जमा होने लगता है, जिससे कई बार सूजन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने आगे बताया कि इसकी जगह आप बादाम दूध, सोया दूध या ओट मिल्क का सेवन कर सकते हैं।
खाने में शामिल करें फाइबर वाले फूड
अनुष्का व्यास ने आगे कहा कि खाने में हाई फाइबर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें आप पालक, केला, चुकंदर, बेरीज, सेब खा सकते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में जमा टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
खाने में शामिल करें चबाने वाले फूड
उन्होंने कहा कि डाइट में अधिक चबाने वाले फूड शामिल किए जा सकते हैं। इसमें आप गाजर, कच्चा नारियल, अजवाइन, भुट्टा खा सकते हैं। मेवों में आप बादाम, पिस्ता और अखरोट भी शामिल कर सकते हैं। बिना चीनी वाले च्युइंगम को भी चबाया जा सकता है।
डिटॉक्स जूस का करें सेवन
चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप डिटॉक्स जूस को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें आप सफेद पेठा, खीरा, हल्दी और करी पत्ते का जूस पी सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और ब्लोटिंग भी कम होती है। इससे चेहरे पर निखार आता है।
पेट की जिद्दी चर्बी घटाने में आ रही मुश्किल? इन 5 योगासन से तेजी से होगा वेट लॉस
फेसियल एक्सरसाइज पर दिया जोर
अनुष्का व्यास ने कहा कि सिर्फ डाइट से चेहरे और गर्दन की चर्बी को कम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने फेसियल एक्सरसाइज पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि फेसियल एक्सरसाइज से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा टाइट रहती है।
बारिश में फ्रिज को कैसे करें क्लीन? इन 3 टिप्स से पीले दाग भी आसानी से होंगे साफ