Cheap Places to Visit: घूमना भला किसे पसंद नहीं होता है। कॉलेज हो या ऑफिस जैसे ही इन जगहों से टाइम मिलता है हर किसी को कहीं न कहीं घूमने जरूर जाना चाहिए। इससे न केवल आपको तरोताजा महसूस होगा बल्कि दिमाग में चल रहे दुनियाभर के बोझ से कुछ टाइम के लिए मुक्ति भी मिलेगी। कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स या कम सैलेरी वाले लोगों को अक्सर यहीं कहते सुना जाता है कि कम पैसे में खर्चा चल जाए वहीं बहुत है। भला अब घूमने कैसे जाएं? तो जनाब ये बहाना छोड़िए। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं। जहां आप सिर्फ 5 हजार के आसपास खर्चा करके भी घूमने जा सकते हैं।
बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशंस | Budget Friendly Destinations
ऋषिकेश
कम बजट में अगर वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करने का मौका भी मिलेगा। नदी, पहाड़ देखने के अलावा मंदिर और आश्रम भी जा सकते हैं। यहां बस या ट्रेन से कम खर्च में पहुंचा जा सकता है। रुकने के लिए भी कम बजट में कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।
कसोल
हिमाचल में बसा गांव कसोल भी घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां आप दोस्तों के साथ वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अपने आप में अद्भुत है। इतना ही नहीं यहां आप दोस्तों के साथ ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। खाने के शौकीन लोगों के लिए भी यहां वैराइटी उपलब्ध है।
वाराणसी
सिर्फ 5 हजार में आप यूपी के वाराणसी घूमने जा सकते हैं। यहां आप गंगा आरती देख सकते हैं। इसके अलावा भी यहां धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। यहां पहुंचना भी बेहद आसाना है। बस या ट्रेन के जरिए यहां यात्रा की जा सकती है। यहां पर स्टे करने के लिए आपको महज 300 रुपये तक में बेड मिल जाएगा।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Morning Routine: तन-मन को दिनभर हैप्पी-हैप्पी रखने के लिए रोजाना सुबह उठकर करें ये काम