Champaran Mutton Handi Recipe: बिहारी भोजन को लेकर जब भी बात होती है, तो सबसे पहले जिक्र लिट्टी-चोखा की होती है। हालांकि, बिहार में सिर्फ लिट्टी-चोखा ही फेमस नहीं है। दाल पीठा, कढ़ी बड़ी से लेकर चम्पारण मटन तक कई फूड हैं, जो फेमस हैं। आज बात चम्पारण मटन की होगी। इस लेख में हम आपको चम्पारण मटन बनाने के बारे में बताएंगे।

चम्पारण मटन बनाने की सामग्री

1 किलोग्राम मटन
आधा कप सरसों का तेल
800 ग्राम कटा प्याज
3 मीडियम साइज लहसुन
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1  चम्मच कश्मीरी मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
200 ग्राम दही
10 लौंग, 10 काली मिर्च, 2 खड़ा दालचीनी
एक मीडियम हांडी

घर पर कैसे बनाएं चम्पारण मटन?

How to make famous Champaran Mutton Curry: चम्पारण मटन बनाने के लिए सबसे पहले आप एक किलोग्राम मटन को सही तरह से धो लें। अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, लहसुन-अदरक का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च, और दही मिलाएं। आप इसमें हल्का सरसों तेल भी मिला सकते हैं। अब आप इसमें नमक हल्का डालें और सभी को एक साथ अच्छे से मिलाएं और इसको करीब 45 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।

हांडी में कैसे बनाएं चम्पारण मटन?

जब तक हांडी मैरीनेट हो रहा है तब तक आप हांडी को तैयार कर लें। इसके लिए आप हांडी को पानी से सही से साफ कर सुखा लें। अब आप इसमें सरसों के तेल को डालें और गरम करें। तेल गरम होने के बाद आप इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, काली मिर्च और जीरा को साबुत ही डालें। अब आप सबको एक साथ हल्का भूनें। अब आप कटे हुए प्याज को डालें और भूने।

चम्पारण मटन को कैसे पकाएं?

अब आप इसमें मैरीनेट मटन को डालें और मध्यम मीडियम फ्लेम पर 15 से 22 मिनट तक पकाएं। अब फ्लेम को धीमा करें और मिट्टी के ढक्कन से ही ढक दें। इसको बीच-बीच में चलाते रहे, ताकि यह नीचे चिपके नहीं। जरूरत के हिसाब से आप इसमें पानी डाल सकते हैं। अब आप मिट्टी के ढक्कन से ढक दें और आटे की मदद से इसको सील कर दें। अब इसको एकदम धीमी आंच पर करीब 1-1.5 घंटे तक पकने दें। इस तरह आप बिहार के प्रसिद्ध चम्पारण मटन को अपने घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।

मटन खाने के बाद कभी भी इन चीजों को नहीं खाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें