Satyanarayan Vrat Bhog: हिंदू धर्म में चैत्र माह का खास महत्व है। इसमें कई तीज-त्योहार आते हैं। 2025 में चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल को है। यह दिन विशेष है। इन दिन हनुमान जयंती है। साथ ही इस दिन सत्यनारायण व्रत भी रखा जाएगा। भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान सत्यनारायण की कृपा मिलती है। चैत्र पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण को आप अपने हाथ से भोग (bhagwan Vishnu ke liye bhog ) तैयार करके लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं भोग में आप क्या-क्या चीजें तैयार कर सकती हैं।

भगवान सत्यनारायण को लगाएं इन चीजों का भोग

केसर खीर का भोग (Kesar Kheer Prasad)

चैत्र माह में पड़ने वाले सत्यनारायण व्रत के दिन आप भगवान विष्णु को केसर खीर बनाकर भोग लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दूध, ड्राई फ्रूट, चावल और केसर की जरूरत होगी। ऐसा बताया जाता है कि खीर का भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पीली मिठाई का भोग (laddu bhog)

पीली मिठाई भगवान सत्यनारायण को विशेष प्रिय होती है। व्रत के दिन आप भगवान विष्णु को पीली मिठाई जैसे बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। बेसन के लड्डू को आप घर पर झटपट तैयार कर सकती हैं।

पंजीरी का भोग (panjiri bhog)

सत्यनारायण कथा में हमेशा पंजीरी प्रसाद में मिलती है। सत्यनारायण व्रत के दिन आप भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाएं। इसे बनाने के लिए आपको आटा, ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी। ऐसा करने से आपका सौभाग्य बढ़ेगा।