पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे एक उम्र के बाद हर महिला को गुजरना पड़ता है। वहीं, इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। खासकर पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे थकान, मूड स्विंग्स और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अब, ये बात को अधिकतर लोग जानते हैं। हालांकि, इससे अलग आज भी पीरियड्स से जुड़े कई ऐसे सवाल है, जिनके जवाब ज्यादातर महिलाएं जानना चाहती हैं। इन्हीं सवालों में से एक है कि क्या पीरियड्स के दौरान वर्कआउट करना चाहिए?

दरअसल, कुछ महिलाओं का मानना होता है कि पीरियड्स में वर्कआउट करने से दर्द और असहजता बढ़ सकती है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं जवाब-

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

मामले को लेकर फेमस न्यूटशनिश्ट दीपशिखा जैन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट बताती हैं, ‘कई रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान वर्कआउट या किसी भी तरह की एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है।’

दीपशिखा जैन के मुताबिक, ‘पीरियड्स में वर्कआउट करने से बॉडी टेंशन कम होती है, एब्डोमेन स्वेलिंग कम होती है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है, साथ ही दर्द से भी काफी हद तक राहत मिलती है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी करने से शरीर में एंडोर्फिन (खुश रहने वाले हार्मोन) का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है, साथ ही तनाव भी कम होता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान वर्कआउट करना न केवल पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि इसके कई फायदे भी हैं।’

क्या हैवी फ्लो में करनी चाहिए एक्सरसाइज?

इस सवाल को लेकर न्यूटशनिश्ट बताती हैं, ‘अगर आपको पीरियड्स में ब्लड का फ्लो ज्यादा है, तो इस स्थिति में आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग, योगा या वॉकिंग कर सकते हैं। वहीं, अगर कमजोरी या ज्यादा दर्द महसूस हो रहा हो, तो हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट से बचना चाहिए। लेकिन हल्की एक्सरसाइज करने से कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती है।’

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Sunscreen खरीदने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें कैसे चुनें अपने लिए बेस्ट प्रोडक्ट