Bihari Special Kadhi Bari Recipe: बिहार अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए देश ही नहीं बल्कि खान-पान के लिए भी पूरे विश्व में काफी फेमस है। यहां पर कई ऐसे तीर्थ स्थल है, जहां दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। बिहार भ्रमण करने जाने वाले लोग यहां के विश्व प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा को तो खाता ही है, लेकिन बिहार में कई तरह के अन्य फूड भी है, जिसका वह आनंद लेते हैं। आज इस लेख में हम बिहार के फेमस कढ़ी बड़ी की रेसिपी बताने वाले है, जिसको आप आसानी से अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं।

बिहार की स्पेशल कढ़ी बड़ी बनाने की सामग्री

बड़ी बनाने की सामग्री
1 कप बेसन
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
अजवाइन
तेल
पानी

बड़ी कैसे बनाएं?

बड़ी बनाना एक दम आसान है। इसके  लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को लें। अब आप इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन को डालें। अब थोड़ा पानी डालकर इसको गाढ़ा घोल लें और इसको तैयार कर लें। अब कढ़ाई में तेल को गर्म करें और एक चम्मच की मदद से इसको गर्म तेल में डालें और गोल-गोल बड़ी बना लें। आप इन बड़ी को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। आप इस तरह बड़ी को तैयार कर सकते हैं।

कढ़ी बनाने की सामग्री

दही
बेसन
हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
नमक  
मेथी दाना
सरसों के दाने  
सूखी लाल मिर्च  
तेल
पानी

घर पर कैसे बनाएं कढ़ी?

आप सबसे पहले दही और बेसन को सही से फेंट लें। अब आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को मिलाएं। इसको मिलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न हो। अब आप एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और इसमें मेथी दाना, सरसों के दाने और लाल मिर्च को डाल कर तड़का लगाएं। अब आप इसमें दही-बेसन का मिश्रण डालकर लगातार चलाते रहें। आप इसमें हल्का पानी डालें और धीमी आंच पर लगातार 10-15 मिनट तक चलाते रहें।

इस तरह तैयार करें कढ़ी-बड़ी

अब आप कढ़ी में बड़ी को डालें। अब इसको धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं। इस तरह आप आसानी से बिहारी स्टाइल में कढ़ी-बड़ी को बना सकते हैं। आगे पढ़िए- महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाएं तो जरूर खाएं इलाहाबादी सकौड़ा