Best Lord Krishna Quotes from Bhagavad Gita: जीवन भी दिन-रात की तरह है। कभी खुशियों का सवेरा होता है तो कभी काली रात की तरह हर तरफ निराशा छा जाती है। इसमें इंसान को खुद को संभाले रहना कई बार मुश्किल होता है। ऐसे में हमें भगवान श्री कृष्ण के अनुसार जीवन को जीने की कोशिश करनी चाहिए अगर आप गीता उपदेशों का अनुसरण करेंगे तो आपको मु्श्किल से मुश्किल समय से बाहर आने की हिम्मत मिलेगी।।
भगवद गीता की सबसे प्रसिद्ध पंक्तियां | Best Lord Krishna Quotes from Bhagavad Gita
गीता उपदेश 1- अगर परमात्मा किसी को कष्ट के पास ले जाता है तो अवश्य ही कष्ट से दूर करने का रास्ता भी दिखाएगा।
गीता उपदेश 2- व्यक्ति जैसा भी चाहें बन सकता है, अगर वह पूरे विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे।
गीता उपदेश 3- हमेशा याद रखें कि जो हो रहा है उसे होने दो तुम्हारे ईश्वर ने तुम्हारी सोच से बेहतर तुम्हारे लिए सोच रखा है।
गीता उपदेश 4- जीवन में यदि परिस्थितियां आपके हक में नहीं है, तो विश्वास कीजिए कुछ बेहतर आपकी तलाश में है।
गीता उपदेश 5- एक बात समझ लें कि इस पृथ्वी लोक पर कोई साथ नहीं देता, यहां तुम्हें खुद ही लड़ना है और खुद ही समझना भी है।
गीता उपदेश 6– मनुष्य को समझना चाहिए तनाव से केवल समस्याएं जन्म ले सकती हैं, समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा।
गीता उपदेश 7- निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़े क्योंकि, लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।
गीता उपदेश 8– जो भी हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, जो भी होगा अच्छा होगा, भविष्य के बारे में चिंता मत करो। वर्तमान में जियो ।
गीता उपदेश 9- किसी भी मनुष्य की परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहती हैं। परिस्थितियां हमेशा बदलती हैं। इसलिए मनुष्य को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
गीता उपदेश 10- किसी भी व्यक्ति को खुद से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। इसललिए जो व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को पहचान लेता है वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है।