Best utensil for set thick curd: गर्मी में दही सेहत के लिए अमृत समान होता है। इसे खाने से पेट सही रहता है। साथ ही आप बार-बार बीमार होने से बचते हैं। दही स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इसके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। दही में विटामिन बी16 और बी 12 होता है। प्रोटीन, कैल्शियम के अलावा कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। दही खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। गर्मी में दही जमाते समय कई लोगों की ये शिकायत रहती है कि उनका दही बाजार जैसा गाढ़ा और थक्केदार नहीं जमता है। वहीं मौसम गर्म होने की वजह से दही बेहद जल्दी खट्टा हो जाता है। आपकी इस समस्या का हल हम लेकर आए हैं। हलवाई की तरह दही जमाने के लिए आपको एक बर्तन की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

दही कौन से बर्तन में जमाना चाहिए?

गर्मियों में दही जमाने के लिए आपको मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी के बर्तन में जब दही जमाया जाता है तब दही गाढ़ा और थक्केदार जमता है। जब दही को इसमें जमाया जाता है तो ये दही जल्दी खट्टा नहीं होता है। क्योंकि मिट्टी का बर्तन प्राकृतिक होता है। इसलिए इसमें जल्दी को रसायनिक क्रिया नहीं होती है। मिट्टी के बर्तन का दही के स्वाद पर असर पड़ता है। मिट्टी के बर्तन में जमा दही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही मिट्टी की वजह से इस दही में कैल्शियम, आयरन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के गुण बढ़ जाते हैं।

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से वह गाढ़ा जमता है। क्योंकि मिट्टी का पात्र दही में मौजद अतिरिक्त पानी को सोख लेता है। मिट्टी के बर्तन दही का तापमान सामान्य बनाने में मदद करता है। ऐसे में गर्मियों में बाहर बढ़ते तापमान का दही पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। दही को जब मिट्टी के बर्तन में जमाया जाता है तो मिट्टी का फ्लेवर आ जाता है। ऐसे में दही का स्वाद काफी बढ़ जाता है।