Kashmir winter season 2024: कश्मीर का स्नोफॉल देखने का शौक किसे नहीं है। दरअसल, साल के एक खास वक्त में कश्मीर बर्फ देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। लेकिन, अगर आप भी ऐसा कोई सपना रखते हैं और कश्मीर देखना चाहते हैं तो यहां घूमने जाना चाहते हैं तो आपको जानना चाहिए कि कश्मीर में कौन से महीने में बर्फ पड़ती है, बर्फ देखने के लिए आपको यहां कब जाना चाहिए और यहां घूमने का बेस्ट टाइम क्या है। तो आइए जानते हैं कश्मीर में बर्फबारी कब होगी 2024 में और बर्फ के लिए कश्मीर कब जाना है (What is the best time to go to Kashmir)
कश्मीर में स्नोफॉल कब होता है-best time to visit kashmir for snowfall
कश्मीर में स्नोफॉल नवंबर से लेकर फरवरी तक होती है। ये मौसम यहां के सबसे ठंडे महीनों (Jammu and kashmir winter season) में से एक है जब तापमान इतना कम हो जाता है कि बर्फ जमने लगती है और पूरा कश्मीर सफेद चादर ओढकर सो जाता है। इसलिए आप बर्फ देखने के लिए यहां दिसंबर (Kashmir in december) के महीने में जा सकते हैं। अगर समय नहीं है तो आप फरवरी तक यहां कभी भी जा सकते हैं।

कश्मीर में बर्फबारी देखने के कहां-कहां घूमने जाएं-Places to visit snowfall in Kashmir
गुलमर्ग-Gulmarg
गुलमर्ग बर्फ प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। दिसंबर के पहले हफ्ते से ही यहां बर्फ पड़ने लगती है। यहां इस मौसम में जाकर आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी खेल गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।
डल झील-Dal Lake
डल झील, श्रीनगर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सर्दियों में यह आंशिक रूप से जम जाता है और शिकारा की सवारी भी सीमित होती है। इस दौरान हाउसबोट में ठहरना अद्भुत महसूस होता है और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। पीछे खूबसूरत सफेद पहाड़ सामने नीला झील, देखकर मन खुश हो जाता है।
सोनमर्ग-Sonmarg
सोनमर्ग दिसंबर में सफेद बर्फ की चादर से ढक जाता है, जिससे यह स्नो ट्रेक के लिए एक परफेक्ट प्लेस बन जाता है। थाजिवास ग्लेशियर इस मौसम के दौरान मुख्य आकर्षणों में से एक है और जहां आपको सोनमर्ग आने के बाद जरूर घूमने जाना चाहिए।
पहलगाम-Pahalgam
पहलगाम एक वंडरलैंड है। यह शहर बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ रहता है और स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए परफेक्ट प्लेस है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। तो आप प्लान करें और इस मौसम कश्मीर घूमकर आएं। अब आगे पढ़ें-शादी के बाद कम बजट में चाहते हैं Honeymoon? सर्दियों में विदेश जैसे दिखते हैं ये Hill Station, बना लें यहां जाने का प्लान