Best Morning Exercise: स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट करना काफी जरूरी होता है। सुबह-सुबह दिन की शुरुआत अगर आप हेल्दी और बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो मार्निंग में आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आप मेंटल तौर पर बेहतर होंगे, बल्कि आप फिजिकली भी फिट रहेंगे। सुबह का व्यायाम शरीर को एक्टिव बनाने के साथ-साथ एनर्जेटिक भी रखने में मददगार होता है। इस लेख में हम आपको दो बेहतर वर्कआउट के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से अपने घर पर कर सकते हैं।
स्क्वाट्स से करें अपने दिन की शुरुआत
आप अपने दिन की शुरुआत स्क्वाट्स के साथ कर सकते हैं। यह आपकी टांगों और कोर मसल्स को मजबूत करता है। यह फिट और एक्टिव रहने के लिए काफी बेहतर व्यायाम है। इसको करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसको करने से शरीर ताकतवर होता है।
कैसे करें स्क्वाट्स?
स्क्वाट्स करने के लिए आप सबसे पहले अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलें और सीधे खड़े हों। अब आप अपने घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठें। कुछ पल के लिए आप इसी स्थिति में बने रहें। अब आप अपना समय लेते हुए वापस खड़े हो जाएं। आप इसको 15 से 20 स्क्वाट्स के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
जंपिंग जैक्स शरीर को करता है एक्टिव
अगर आप अपने शरीर को तुरंत एक्टिव करना चाहते हैं जंपिंग जैक्स एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह वर्कआउट अपके हार्ट बीट को बढ़ा देता है, जिससे शरीर में ब्लड का फ्लो तेज होता है। जंपिंग जैक्स से बॉडी का फैट भी काफी तेजी से बर्न होता है।
जंपिंग जैक्स कैसे करें?
जंपिंग जैक्स करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हों और अपने हाथों को साइड में रखें। अब एक हल्का जंप लें और अपने हाथों को ऊपर उठाते हुए अपने पैरों को चौड़ा करें। फिर जंप कर वापस आराम से खड़े हो जाएं। इसको लगातार आप एक से दो मिनट तक कर सकते हैं। आगे पढ़िएः मुंहासे और झुर्रियों को जड़ से हटाता है यह हरा पत्ता, यहां जान लें उपयोग करने का सही तरीका