आमतौर पर हर कोई शख्स त्वचा से संबंधित रोगों से परेशान रहता है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि हम लाख कोशिशों के बावजूद उनसे छुटकारा नहीं पा सकते हैं। जब स्किन डॉक्टर की दवाई या सलाह काम न करे। तो हमारे काम आती है दादी मां की दी हुई सलाह। जिनकी मदद से अमूमन हमें उस परेशानी से मुक्ति मिल जाती है। लेकिन आज की युवा पीढ़ी उन टिप्स का उपयोग करने से कतराती है या यूं कहें कि करना ही नहीं चाहती हैं। उन्हें लगता है कि इसका कोई साइड-इफेक्ट हुआ तो उनकी स्किन बेकार हो जाएगी। लेकिन आज हम आपको बताते हैं बेसन के बारे में। जिसे घर के कई नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। आप घर में मौजूद चीजों में बेसन को मिलाकर देखिए परिणाम आपके सामने आ जाएगा। बेसन के रोजाना इस्तेमाल से स्किन काफी ग्लो करने लगती है। आज हम आपको बेसन के कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप निखरी त्वचा पाने के साथ ही कई त्वचा रोगों से छुटकारा पा सकती हैं।

टैनिंग- आप कहीं छुट्टियों पर गए और आपको टानिंग हो गई तो घबराइए मत। हम हैं न आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए। इसके इलाज के लिए आपको जरूरत है तो बस दो चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, नींबू के रस की कुछ बूंदों और दही की। इस सब चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लीजिए और अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक इसे सूखने दीजिए और उसके बाद साफ पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक लगातार अपनाएं, धीरे-धीरे टैन खत्म हो जाएगा।

Read Also: उम्र बढ़ाता है और सेहत के लिए फायदेमंद है पार्टनर का मुस्कुराता चेहरा

तैलीय त्वचा (ऑयली स्किन)- तैलीय त्वचा में भी बेसन काम करता है। आपको इसके लिए केवल एक मुट्ठी बेसन को गुलाबजल में मिलाना है। एक दिन छोड़कर एक दिन के अंतराल पर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। नियमित तौर पर इस्तेमाल से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Read Also: जानिए क्यों अपने बच्चों का चेहरा छुपाते हैं Rustom एक्टर अक्षय कुमार?

एक्ने- अगर आपके चेहरे पर एक्ने (पिंपल) हो गए हैं तो घबराएं नहीं। एक चम्मच बेसन, चंदन और दूध को मिला लीजिए। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

 

आज की खबरों से जुड़ी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए:-

 

वीडियो: न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर ने मैच के दौरान दी हिंदी में गाली, देख विराट कोहली की भी छूटी हंसी!

[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]

 

वीडियो: अभिनेता ओम पुरी ने जवानों की शहादत पर दिया विवादास्पद बयान; कहा- “किसने कहा है जवान से कि सेना में भर्ती हो और बंदूक उठाए”

[jwplayer lmKhrO2H-gkfBj45V]