हेल्दी-निखरी और ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग तमाम तरीके भी अपनाते हैं। खासकर महिलाएं अपनी त्वचा पर निखार बढ़ने के लिए हर महीने पार्लर जाकर कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं, कुछ महिलाएं इसके लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाती हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है, चेहरे पर दही में हल्दी मिलाकर लगाना।

आपने अक्सर दादी-नानी से भी दही में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने के फायदे सुने होंगे। लेकिन सवाल ये है कि क्या ऐसा करना चाहिए? क्या वाकई दही और हल्दी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है? आइए स्किन के डॉक्टर से जानते हैं इस सवाल का जवाब-

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, दही और हल्दी दो ऐसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स हैं, जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। खासकर स्किन पर ग्लो बढ़ाने के लिए आप इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन पर जेंटल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। इससे न केवल डैड स्किन सेल्स का सफाया करने में मदद मिलती है, बल्कि स्किन पर नेचुरल निखार भी आता है। इसके अलावा हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो भी स्किन के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में आप दही में थोड़ी मात्रा में हल्दी मिलाकर फैस पैक तैयार कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • डॉ. सरीन फैस पैक के लिए केवल ऑर्गेनिक हल्दी का इस्तेमाल करने की ही सलाह देती हैं। यानी आर्टिफिशियल रंग वाली हल्दी का इस्तेमाल न करें।
  • इससे अलग दही और हल्दी के पैक को चेहरे पर केवल 10-15 मिनट तक लगाकर रखें, इसके बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।
  • तमाम फायदों के बावजूद पैक लगाने से पहले पैच टैस्ट जरूर करें। इस दौरान अगर आपको चेहरे पर जलन, खुजली या किसी भी तरह की असुविधा का एहसास हो, तो पैक लगाने से बचें।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Split ends को ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? हेयर एक्सपर्ट से जानें बालों को दोमुंहा होने से कैसे रोकें