Benefits of Soybean: प्रोटीन के लिए लोग सोयाबीन का सेवन करते हैं। क्या सोयाबीन का सेवन स्वास्थ के लिए फायदेमंद है या नहीं। इस बारे में हार्टकेयर और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट डॉ. बिमल छाजेर ने एक वीडियो में विस्तार से बताया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि सोयाबीन का सेवन स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह प्रोटीन, कैलोरी और फाइबर से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
क्या हार्ट मरीजों के लिए फायदेमंद है सोयाबीन?
डॉ. बिमल छाजेर ने बताया कि सोयाबीन, प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें प्रोटीन होता है लेकिन कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, जो हार्ट मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हार्ट के मरीज प्रोटीन के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
क्या सोयाबीन के सेवन से वजन बढ़ता है?
आगे उन्होंने बताया कि 100 ग्राम सोयाबीन में करीब 440 से अधिक कैलोरी पाई जाती है। वजन कम करने वालों को इसका सेवन विल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से वजन बढ़ता है।
हड्डियों के लिए काफी अच्छा होता है सोयबीन
उन्होंने बताया कि सोयाबीन हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा होता है। सोया मिल्क में 1.8 ग्राम फैट होता है। उनके अनुसार सोया मिल्क हार्ट के मरीजो, हड्डियों और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक है। आटे में मिलकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसका उपयोग स्प्राउट्स के रूप में भी किया जा सकता है। सीमित मात्रा में इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
वहीं वहीं बेटर हेल्थ पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सोयाबीन और सोया फूड्स हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम करते हैं। खासकर कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक में कारगर है। बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाता है।
कैसे करें सोयाबीन का सेवन?
डॉ. छाजेर ने बताया कि सोयाबीन को अंकुरित कर स्प्राउट्स के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। आटे में मिलकर और सोया मिल्क और सोया पनीर के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रोटीन के साथ इसमें फाइबर और फैट भी होता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।