Benefits Of Papaya Water: अच्छे स्वास्थ्य के लिए पपीता जैसे ताजे फलों के अनगिनत लाभ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते का पानी भी सेहत के बहुत फायदेमंद हैं। इसके बारे में बताते हुए, कंटेंट क्रिएटर अर्मेन अदमजन ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने पपीते का पानी बनाने का तरीका भी बताया है।


कैसे बनाए पपीते का पानी? (How to Make Papaya Water)

अर्मेन के अनुसार पपीते का पानी विटामिन से भरपूर होता है। इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं और यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है। माइग्रेन और गठिया (अर्थराइटिस) जैसे रोग में भी यह बहुत फायदेमंद है। अर्मेन अदमजान ने पपीते के पानी बनाने के तरीके भी बताए हैं। उनके अनुसार आइए जानते हैं कि पपीते का पानी कैसे बनाया जा सकता है।

-पपीते को काट लें और छील लें।
-बीजों को खुरच कर निकाल दें।
-छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
-लगभग पांच मिनट तक पानी के साथ उबालें।
-अब उसे ठंडा होने दें।
-पपीते के पानी को फ्रिज में रखें और इसे नियमित पानी की तरह पिएं।

क्या वजन घटाने में सहायक है पपीते का पानी

डाइटिशियन गरिमा गोयल ने बताया कि पपीते का पानी वजन घटाने में भी बहुत सहायक है। आप सुबह पपीते के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह आंत को साफ करने में बहुत मददगार है।

उन्होंने बताया कि पपीते के पानी का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। सुबह पपीते का पानी खाली पेट पानी ज्यादा फायदेमंद है। इसमे मौजूद पपैन एंजाइम आंतों से लिए बहुत ही अच्छे होते हैं और आंत से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं।

विटामिन सी से भरपूर होता है पपीते का पानी

पपीते के क्यूब्स को पानी में उबालें और फिर उनका सेवन करें। इसमे काफी मात्रा में विटामिन सी होता है, जो स्वास्थ से लिए लाभदायक होता है। गोयल ने बताया कि इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

Benefits Of Papaya Water: पपीते के फायदे

-पपीता विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है।
-जब भी पपीते को पानी में उबाला जाता है, तो पपैन बरकरार रहता है। पपैन सूजन, गैस और कब्ज से बचाता है और आंत को स्वस्थ रखता है।
-पपीते में मौजूद पाचन एंजाइम गर्मी प्रतिरोधी होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
-पपीते के पानी में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स के कारण मजबूत एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। यह प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।

क्या रोजाना पी सकते हैं पपीते का पानी

गोयल ने बताया कि पपीते के पानी का सेवन रोजाना किया जा सकता है। साथ ही इसे बनाकर रख भी सकते है, लेकिन इसे ताजा बनाना चाहिए क्योंकि जब इसे बनाकर रख देते हैं,तो विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट कम हो जाते हैं।