Curry Leaves Benefits: खाने के स्वाद में चार चांद लगाने के लिए लोग कई तरह का प्रयोग करते हैं। कुछ लोग धनिया पत्ता डालते हैं तो कई लोग करी पत्ता का प्रयोग करते हैं। भारतीय रसोई में प्रयोग होने वाली सामग्री स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी तंदुरुस्त रखते हैं। करी पत्ता भी इन्हीं में से एक है, जिसको भारत के हर रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। इसको कई जगहों पर मीठा नीम भी कहा जाता है। करी पत्ता में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर है करी पत्ता
करी पत्ते (Curry Leaves) में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, विटामिन बी2 आयरन सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। करी पत्ता के जूस को अगर सुबह-सुबह खाली पेट आप लेते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसमें शरीर को डिटॉक्स करने की क्षमता होती है। बाल झड़ने वाले लोगों के लिए करी पत्ता किसी वरदान से कम नहीं है। यह बालों को झड़ने से भी रोकता है। करी पत्ता वजन को भी बढ़ने नहीं देता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद
Curry Leaves Juice Benefits: करी पत्ता डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज का लेवल धीरे-धीरे कम होता है, जिससे काफी फायदा होता है। यह स्किन के लिए काफी बढ़िया होता है।
सामग्री:
करी पत्ता
पानी
शहद
काला नमक
पुदीना
कैसे बनाएं करी पत्ता का जूस
करी पत्ता का जूस आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत होती है। सबसे पहले आपको इसके लिए 10 से 15 करी का पत्ता, पानी, शहद, काला नमक, पुदीना लेना होगा। जूस बनाने के लिए इन सभी साम्रगियों को एक साथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें। इससे सुबह रोज पीएं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।