Beetroot Oats Dosa Recipe: जो लोग शिद्दत से वजन घटाना चाहते हैं वो सबसे पहले खाने-पीने पर कंट्रोल रखना शुरू कर देते हैं। लेकिन मन तो आखिर मन ही है, भला किसे स्वादिष्ट खाना खाने की चाहत नहीं होता है। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो टेस्टी हो और आप उसे मनभर खा पाएं लेकिन आपका वजन भी न बढ़े तो आपको ओट्स और चुकंदर का डोसा ट्राई करना चाहिए। इसमें लगभग प्रति डोसा लगभग 150-200 कैलोरी होती है।

इसमें फाइबर अधिक, प्रोटीन मध्यम, वसा कम होता है। वजन घटाने में इससे मदद मिलती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करता है। इतना ही नहीं यह मांसपेशियों के रखरखाव और विकास में सहायक होता है। यूं तो दक्षिण भारतीय व्यंजन का स्वाद ही निराला है। यह वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए परफेक्ट ऑप्शन होती हैं। इसी में से एक है यह पौष्टिक रेसिपी है।। ओट्स और चुकंदर के फायदों को डोसे के पारंपरिक स्वाद के साथ मिलाकर एक ऐसा भोजन बनाती है जो पेट भरने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कप रोल्ड ओट्स
1/4 कप चावल का आटा
1/4 कप सूजी (रवा)
1/2 कप दही
1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
नमक स्वाद अनुसार
आवश्यकतानुसार पानी
खाना पकाने के लिए तेल

ओट्स और चुकंदर का डोसा बनाने की विधि

डोसा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पानी में लगभग 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद उन्हें छान लें। चावल के आटे, सूजी और दही के साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक कि एक चिकना घोल न बन जाए। इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें। इसके बाद घोल को कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें। फिर पैन को गर्म करें। इसे तेल से हल्का सा चिकना कर लें। फिर गरम तवे पर एक करछी घोल डालें और इसे गोलाकार गति में पतला फैलाकर डोसा बनाएं। अब किनारों पर थोड़ा सा तेल छिड़कें। डोसा सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह औार सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।