चुकंदर में आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, पोटेशियम समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर से खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। कोई सलाद के तौर पर इसका सेवन करता है तो कोई चुकंदर का जूस पीना पसंद करता है। सर्दियों में चुकंदर के सेवन में कुछ लोगों को सावधानी बरती चाहिए, क्योंकि कई लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि इसकी तासीर गर्म या ठंडी। किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए और सर्दियों में चुकंदर खाने का क्या है सही तरीका, आइए जानें।

क्या चुकंदर गर्म करता है या ठंडा?

चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। शाम के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि इस समय पाचन अग्नि कमजोर होती है।

चुकंदर कब और किसे नहीं खाना चाहिए?

जुकाम-खांसी या सर्दी होने पर चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए। चुकंदर की तासीर गर्म होती है। सर्दी-जुकाम या खांसी होने के दौरान इसे खाने से दिक्कत बढ़ सकती है। इसके साथ एलर्जी होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही जब आप लो ब्लड प्रेशर से परेशान हो तब भी इसका सेवन न करें।

सर्दियों में चुकंदर कैसे खाएं?

सर्दियों में चुकंदर को कच्चा सलाद में खाने की बजाए आप उसे स्टीम करके, पकाकर या उबालकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको पाचन में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही जिन लोगों का गला खराब है वो इसे उबालकर ही खाएं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।