सफेद बाल लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बनते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण प्रदूषण, खराब खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। इसके अलावा अधिक हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी सफेद बालों का कारण होता है। उनमें मौजूद केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए सरसों के तेल में कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे मिलाकर लगाने से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं सरसों के तेल में क्या मिलाकर लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर हो सकती है। जानिए लगाने का सही तरीका-
सरसों का तेल और दही हेयर पैक: सरसों का तेल और दही का मिश्रण बनाएं और बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। इस हेयर मास्क को 30-40 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह माइल्ड शैंपू से धो लें और कंडीशनर लगा लें। इस हेयर पैक को सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार जरूर लगाएं।
सरसों का तेल और एलोवेरा: सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद बालों को अच्छी तरह माइल्ड शैंपू से धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम 2-3 बार जरूर लगाएं।
सरसों का तेल और नींबू का रस: सरसों के तेल में नींबू का रस और मेथी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसको बालों और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इस हेयर पैक को दो सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।
सरसों का तेल और केला: सरसों के तेल में केला मैश कर लें और अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इस हेयर पैक को बालों पर सप्ताह में कम से कम 2 बार लगाएं।
इन सभी तरीकों की मदद से आप आसानी से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से आपके बालों को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होगा।