Priyanka Chopra beauty care tips: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। वह अपने फिटनेस के साथ-साथ अपनी स्किन और बालों का भी पूरा ध्यान रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पहले भी कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वह अपनी स्किन के लिए घरेलू नुस्खें अपनाती हैं। घर पर मौजूद चीजों के इस्तेमाल से की गई स्किन या हेयर ट्रीटमेंट नुकसानदायक नहीं होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों और स्किन को पोषण प्रदान करते हैं।

यदि आप भी प्रियंका चोपड़ा जैसी स्किन चाहती हैं और स्कैल्प की समस्या दूर करना चाहती हैं तो इन आसान घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं:

लिप स्क्रब:
जैसा कि आपको पता है कि प्रियंका चोपड़ा कि लिप्स काफी प्रॉमिनेंट है। अपनी लिप्स के लिए करती हैं इन चीजों का इस्तेमाल:
एक बाउल में सी-सॉल्ट लें और उसमें वेजिटेबल ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पेस्ट से हल्के हाथों से होठों को स्क्रब करें। फिर अच्छी तरह साफी कर लें।

स्कैल्प ट्रीटमेंट:
स्कैल्प ट्रीटमेंट के लिए प्रियंका के टिप्स
एक बाउल में दही लें और उसमें 1 चम्मच शहद और 1 अंडा डालें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से अच्छी तरह धो लें।
इस उपचार की मदद से आपके बालों में मौजूद डैंड्रफ भी खत्म हो जाते हैं।

हैंड स्क्रब:
हाथों की खूबसूरती के लिए प्रियंका ये करती हैं:
एक बाउल में बेसन लें और फिर उसमें प्लेन दही मिलाएं। इसके बाद आप उसमें नींबू का रस और दूध मिलाएं। थोड़ी हल्दी मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें। ध्यान रहे पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। अब इस पेस्ट को हाथों पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद हल्का रब करें और फिर साफ पानी से धो लें।
यह आपकी स्किन को हाईड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)