आजकल सफेद बालों की समस्या बेहद आम हो गई है। हालांकि बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अधिक तनाव, धूप, धूल, उम्र बढ़ना, धूम्रपान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, हार्मोन इम्बैलेंस आदि कुछ मुख्य कारण हैं, जिनके कारण समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि बाजार में बहुत से हेयर डाई मौजूद होते हैं जो सफेद बालों से निजात दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन आप इसके अलावा घरेलू उपचारों को अपना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सफेद बालों से निजात पाने के लिए बेबी ऑयल लाभकारी होता हैं। जानिए इसे लगाने का तरीका-

हेयर मास्क बनाने की सामग्री:
– 1 बड़ा चम्मच बेबी ऑयल
– 1 अंडा
– 1 चम्मच नींबू का रस

हेयर मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरे में अंडे का सफेद हिस्सा निकाल लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसमें बेबी ऑयल डालें और फिर से इस मिलाएं। ध्यान रहे छाग आने तक इसे मिलाएं।

कैसे करें इस्तेमाल: इस हेयर मास्क को आप अच्छी तरह बालों और स्कैल्प पर लगाएं, साथ ही बालों के नीचले हिस्से पर भी लगाएं। लगाने के बाद इसे कम से कम 40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद कंडीशनर लगाना ना भूल।

बालों के लिए बेबी ऑयल के अन्य फायदे:
– बेबी ऑयल बालों को पर्याप्त नमी प्रदान करता है, जिससे बालों का रूखापन कम होता है। इसके अलावा यह आपके बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाने में मदद करता है।

– स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए बेबी ऑयल बेहद फायदेमंद होता है। बेबी ऑयल से मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे स्कैल्प का रूखापन दूर होता है और डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।

– बेबीयल वयस्कों और बच्चों में सिर के जूँ के इलाज में मदद कर सकता है। बेबी ऑयल को स्कैल्प और बालों के जड़ों पर लगाकर कम से कम 8 घंटे के लिए छोड़ दें। बेबी ऑयल जूँ से छुटकारा पाने में मदद करता है।