स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी परेशानी है जिसका सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती है। स्ट्रेच मार्क्स की सबसे ज्यादा समस्या प्रेग्नेंसी के दौरान बाद होती है। प्रेग्नेंसी के बाद स्किन में खिंचाव होने से पेट के आस-पास ये निशान आने लगते हैं जो देखने में बेहद बुरे लगते हैं। जब महिलाएं साड़ी पहनती है तो ये निशान भद्दे दिखते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स अक्सर वजन बढ़ने जैसे गर्भावस्था, मांसपेशियों के निर्माण या मोटापे के कारण होते हैं। ये निशान स्किन फटने के कारण होते हैं जो समय के साथ-साथ कम हो जाते हैं लेकिन पूरी तरह गायब करने के लिए उनका उपचार करना जरूरी होता है। आप भी प्रेग्नेंसी के बाद या फिर वज़न कम करने के बाद स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना चाहती है तो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पर भरोसा करने के बजाए देसी नुस्खों का इस्तेमाल करें। देसी नुस्खें असरदार तरीके से इन निशानों को दूर करते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आयुर्वेदिक नुस्खों से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।
बादाम के तेल का करें इस्तेमाल: स्ट्रेच मार्क को दूर करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। बादाम का तेल स्किन को पोषण देकर स्किन को चमकदार बनाता है, साथ ही स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इन निशानों से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम का तेल लें और निशान पर हल्के हाथों से मसाज करें बहुत जल्दी फर्क दिखेगा।
कोको बटर से करें मसाज: स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप कोको बटर से मसाज करें। कोको बटर से रोजाना रात में 15 मिनट तक मसाज करने से आपको भद्दे दिखने वाले इन निशानों से मुक्ति मिलेगी।
स्ट्रेच मार्क दूर करने में असरदार है हल्दी: औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का स्ट्रैच मार्क्स पर इस्तेमाल करने से जल्दी ही इन निशानों से छुटकारा मिल सकता है। हल्दी में पानी या तेल डालकर पेस्ट बनाएं और इन निशानों पर दिन में दो बार लगाएं फर्क आपको साफ दिखेगा।
अरंडी के तेल से करें मसाज: अरंडी का तेल स्किन पर जादुई असर करता है। स्किन की समस्याओं का बेहतरीन इलाज करता है ये तेल। आप पेट पर या फिर जांघों पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से शर्मिंदा होती हैं तो आप इस तेल से 15 मिनट तक मसाज करें, निशान जल्दी दूर होंगे। ये तेल स्किन में निखार लाएगा साथ ही स्किन के निशान भी दूर करेगा।