खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण दांतों में प्लाक और टार्टर होना एक आम समस्या बन चुकी है। टार्टर या कैल्क्यूलस वास्तव में प्लाक है, जो दांतों पर मसूड़ों की लाइन या दांतों के बीच में पीले या सफेद रंग के पैच के रूप में जम जाता है। अगर समय से इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाये तो आगे चलकर इसकी रंगत ग्रे या काली भी हो सकती है। आमतौर पर दांतों में सड़न का कारण प्लाक है, जब दांतों के बीच या दांतों में खाने के छोटे-छोटे पदार्थ जमा हो जाते हैं तो उसमें से एक गाढ़ा चिपचिपा पदार्थ निकलता है। जिसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसी गाढ़े चिपचिपे पदार्थ को प्लाक कहते हैं।
ऐसा आवश्यक नहीं है कि दांतों की उचित साफ-सफाई न होने के कारण ऐसी समस्या होती है, बल्कि कई पोषक तत्वों की कमी या फिर इंफेक्शन के कारण भी यह समस्या हो होती है। इसे जल्दी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आगे चलकर डायबिटीज, कोरोनरी रोग आदि का कारण भी बन सकता है। यह बेहद जरूरी है कि दांतों से टार्टर और प्लाक की सफाई अच्छी तरह से हो ताकि आपको अन्य समस्याओं से न जूझना पड़े। जानिए कैसे घरेलू उपायों को अपना इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पाया जाता सकता है।
नमक और बेकिंग सोडा: दांतों में जमे हुए प्लाक को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नमक लेकर, नारियल तेल या सरसों के तेल में मिलाकर दांतों पर रगड़ने से ऊपरी हिस्से में जमा टार्टर आसानी से निकल सकता है। ध्यान रखे यह नुस्खा कुछ ही दिन आजमाएं।
सुबह-शाम ब्रश: दांतों की सफाई के लिए नियमित रूप से दो बार ब्रश करना चाहिए। बता दें कि जब हम कुछ भी खाते हैं तो वह हमारे दांतों में चिपक जाते हैं और बाद में सड़न जैसी समस्या पैदा करते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले ब्रश करना और भी जरुरी हो जाता है। ध्यान रखें की सॉफ्ट ब्रुसेल वाला ब्रश ही इस्तेमाल करें, यह आपके मसूड़े में खून, सूजन या मसूड़ों को नुकसान होने से बचाता है।
सिरके का इस्तेमाल: एक गिलास पानी में एक चम्मच सिरका डालकर गरारा करने से भी लाभ मिल सकता है। प्लाक हटाने के लिए यह एक लॉक हटाने का यह एक नेचुरल तरीका है। सिरके का नेचुरल तरीके से प्लाक के रेशे को कमजोर करता है जिसके बाद वह हल्का-हल्का निकलने लगता है।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल आपकी स्किन के साथ- साथ दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके सही इस्तेमाल से आपको टार्टर और प्लाक की समस्या से निजात मिल सकती है। एलोवेरा जेल, नींबू और ग्लिसरीन मिक्स करके दांतों की सफाई की जा सकती है।
संतरे का छिलका: आप दांतों से प्लाक हटाने के लिए संतरे के छिकले और आम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले दोनों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें फिर सुबह ब्रश करने के बाद उंगली से अपने दांतों और मसूड़ों पर हल्का- हल्का मसाज करने से प्लाक रिमूव हो जाएगा और दांत भी हेल्दी रहेंगे।