चेहरे की खूबसूरती हर किसी की चाहत होती है लेकिन समय के साथ इस खूबसूरती में बदलाव आना लाजमी है। टीनएज में चेहरे की खूबसूरती में सबसे ज्यादा खलल पिंपल्स डालते हैं। 22-23 साल की उम्र तक पिंपल्स परेशान करते हैं। हालांकि पिंपल्स का प्रमुख कारण शरीर में हार्मोन का बदलाव है लेकिन इसके अलावा भी कुछ और कारक पिंपल्स के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। टीनएज के बाद चेहर पर अचानक पिंपल्स का निकल आना ज्यादा परेशानी का सबब बन जाता है। खासकर तब जब आप किसी पार्टी में जा रहे हों।

क्यों होते हैं कील-मुंहासेः डॉ मानसी सिरोलिकर (Dr Manasi Shirolikar) बताती हैं कि अचानक पिंपल्स आ जाने का प्रमुख कारण हार्मोनल बदलाव है लेकिन कई और वजहों से चेहरे पर अचानक पिंपल्स आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादा तनाव, क्रैश डाइट का साइड इफेक्ट, स्किन पर ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल, कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट, स्टेरॉयड, हार्मोनल दवा इत्यादि से भी चेहरे पर अचानक पिंपल्स आ जाते हैं। इसके अलावा जब आप ज्यादा तली हुई चीजें खाते हैं, तब भी चेहरे पर पिंपल्स का आना स्वभाविक है। 

विशेषज्ञ कहते हैं, कील-मुंहासे, फोड़ें- फुंसी चाहे कुछ भी आप कह लें लेकिन कहीं जाना हो और उस समय अचानक आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाए तो बहुत इंबैरेसिंग हो जाता है। खासकर तब जब ये ज्यादा बड़े हो जाते हैं और पूरे चेहरे को ढक लेते हैं। इन सारी परेशानियों से निबटने के लिए यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप अचानक आने वाले पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

सेलिसाइक्लिक एसिड (Salicylic acid): सेलिसाइक्लिक एसिड जेल की फॉर्म में मिलता है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है। जब पिंपल्स ज्यादा परेशान करने लगे तो सेलिसाइक्लिक एसिड को चेहरे पर लगाएं। इसके साथ मॉइश्चर का भी इस्तेमाल करें। यह चेहरे से पिंपल्स को तो हटाएगा ही, चेहेर पर आने वाले पिंपल्स को भी होने से रोकेगा।

पिंपल्स पैचेज (Pimple patches): पिंपल्स पैचेज हाइड्रोकोलॉयड मैटेरियल (hydrocolloid material) से बना होता है। यह चाय पत्ती के तेल, सेलिसाइक्लिक एसिड एंव पौंधे के रस से बनता है। यह एंटी इंफ्लामेशन गुणों से भरपूर है और बैक्टीरिया को मार गिराता है। अगर स्किन पर बैक्टीरिया, फंग्स के कारण पिंपल्स आते हैं तो पिंपल्स पैचेज बहुत मदद कर सकता है।

बेनजोएल पैरोक्साइड (Benzoyl peroxide): बेनजोएल पैरोक्साइड क्रीम, जेल और क्लींजर में उपलब्ध होती है। यह बाजार में आसानी से मिल जाती है। कई क्रीम में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह एंटीमाइक्रोबियल होता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने स्किन पर जादू की तरह असर करता है।