Diwali 2025 Rangoli Flower Designs: दिवाली की रौनक हर जगह देखने को मिल रही है। घर रंगीन रोशनी से जगमगा उठे हैं। झालरों की झिलमिल रोशनी हर दिल को खुश कर रही है। पकवान बन रहे हैं। बच्चे पटाके चलाकर खुश हो रहे हैं। दिवाली हो और रंगोली की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता है। यूं तो घरों में अक्सर रंगोली के पारंपरिक रूप से रंगों से बनाई जाती है। इस बार घर में आप फूलों से सुंदर-सुंदर छोटी से लेकर बड़ी रंगोली बना सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है और ये देखने में भी बहुत सुंदर नजर आती हैं। घर के आंगन में फूलों की रंगोली को आप कम समय में ही बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें जब दीपक के साथ सजाया जाता है तो यह बेहद सुंदर नजर आती हैं। फूलों की रंगोली इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।

फूलों की रंगोली क्यों है खास

रंगों के साथ-साथ फूलों से सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है। इसके अलावा आप सिर्फ रंगबिरंगे फूलों से रंगोली बना सकते है। इससे आपका घर न केवल सुंदर नजर आएगा। बल्कि फूलों से रंगोली बनाने पर घर के वातावरण में ताजगी और खुशबू भर जाती है। केमिकल कलर्स की तुलना में फूलों से बनी रंगोली पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसे आप मंदिर के पास, घर के आंगन या चौखट कहीं भी बना सकते हैं।

रंगोली बनाने के लिए कौन से फूल करें इस्तेमाल ?

फूलों की रंगोली बनाने के लिए सबसे ज्यादा लोग गेंदों के फूलों का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि ये सस्ते भी आते हैं और ये जल्दी मुरझाते नहीं हैं। देखने में भी यह बहुत सुंदर लगते हैं। गेंदें के फूलों की पत्तियों के जरिए रंगोली बनाना भी बेहद आसान होता है। इसके अलावा आप गुलाब की पंखुड़ियों का प्रगोय करें। चमेली और गुलदाउदी से भी आप रंगोली के सुंदर डिजाइन बना सकते हैं।

यहां देखिए फूलों की रंगोली के डिजाइन्स

दिवाली पर आप फूलों से ऐसी सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप भगवान गणेश की सुंदर आकृति बना सकते हैं। इसके अलावा बीच में स्वास्तिक बनाकर फूलों से आसपास सुंदर रंगोली बना सकते हैं। दीपक के साथ भी आप फूलों से रंगोली बना सकते हैं।