बारिश के मौसम में कई लोगों की शिकायत होती है कि वे दही तो जमाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दही गाढ़ी और मलाईदार न होकर काफी पतली हो रही है। दरअसल, बारिश के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण दही का जमना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि, आप कुछ खास बातों का ध्यान रखकर घर पर आसानी से मलाईदार और स्वादिष्ट दही जमा सकते हैं। आज इस लेख में हम ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दही जमाते समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

ठंडे दूध से न जमाएं दही

दही जमाने के लिए कई लोग ठंडे दूध का उपयोग करते हैं, जिसके कारण दही या तो जमती नहीं है और अगर जमती भी है, तो वह पानी जैसी हो जाती है। ऐसे में हमेशा दही को हल्के गुनगुने दूध में ही जमाना बेहतर होता है।

सही मात्रा में दूध में डालें जामन

कई लोग मानते हैं कि दही जमाने के लिए दूध में अधिक जामन डालना बेहतर होता है, जो कि पूरी तरह से गलत है। दूध में अधिक जामन डालने से दही खट्टी हो सकती है और उसका स्वाद भी बिगड़ सकता है। एक लीटर दूध में आधा चम्मच दही का जामन डालना उचित होता है।

सही जगह पर रखें दूध का बर्तन

बारिश के मौसम में दही जमाने के लिए तापमान अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में दूध के बर्तन को गर्म और सूखी जगह पर रखना चाहिए। मानसून में नमी के कारण ठंडी जगहों पर दही जमने में दिक्कत होती है। आप इस बर्तन को ओवन, माइक्रोवेव या फिर किसी बंद अलमारी में रख सकते हैं।

Peanut Curd Recipe: मूंगफली से दही कैसे बनाएं? इस तरह घर पर ही आसानी से करें तैयार

सही बर्तन का करें चयन

दही जमाने के लिए उचित बर्तन का चुनाव करना बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए आप मिट्टी, स्टील या कांच के बर्तन का उपयोग कर सकते हैं। एल्युमिनियम या प्लास्टिक के बर्तन दही की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं।

सावन सोमवार और हरियाली तीज पर लास्ट मिनट लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, फेस्टिव लुक के साथ मिलेगा ट्रेडिशनल टच

बर्तन को सही तरीके से ढकें

दही जमाते समय बर्तन को ठीक से ढकना अत्यंत आवश्यक होता है। यदि दूध में बाहर की नमी या हवा का प्रवेश होगा, तो इससे दही ठीक से नहीं जमेगी और उसकी सतह पर पानी आ सकता है।