Breakfast Ideas for Kids: बच्चों से लेकर बड़ों और यहां तक कि बुजुर्गों तक के लिए सुबह का नाश्ता सबसे अहम होता है। दरअसल, सुबह का नाश्ता पूरे दिन शरीर को ऊर्जा और ताजगी देता है। खासकर बच्चों को सुबह के समय नाश्ता जरूर कराना चाहिए। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास दोनों बेहतर तरीके से होता है।

अगर आप भी पैरेंट्स हैं, और अपने बच्चों के लिए नाश्ते में कुछ ऐसा देना चाहिए, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर हो, तो हम आपके लिए कुछ खास ऑप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन

सूजी उत्तपम

आप नाश्ते में सूजी उत्तपम भी बना सकते हैं। इसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और गाजर जैसी सब्जियों को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। यह आसानी से पच भी जाता है। यह डिश बच्चों को स्वाद के साथ-साथ फाइबर और विटामिन देती है।

मिक्स वेज पराठा

मिक्स वेज पराठा बच्चों को काफी पसंद आता है। इसे आलू, पनीर, गाजर या पालक जैसी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। आप तेल की बजाय इसे देसी घी से तैयार कर सकते हैं। आप इसे दही के साथ परोस भी सकते हैं।

अपने बच्चों से जरूर कराएं ये 5 योगासन, बाबा रामदेव ने बताया करने का सही तरीका; सेहत के साथ दिमाग भी होगा तेज

ओट्स का चीला

ओट्स प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। ओट्स चीला को बेसन, हरी सब्जियों और हल्के मसालों के साथ तैयार किया जाता है। यह नाश्ता झटपट तैयार होने वाला भी है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है।

अंडा रोल या एग सैंडविच

अगर आपका बच्चा अंडा खाता है, तो आप सुबह के नाश्ते में उसे अंडा रोल या एग सैंडविच भी दे सकते हैं। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने के बाद बच्चा पूरे दिन एक्टिव रहता है।

मूंग दाल चीला

बच्चों के लिए सुबह के नाश्ते में मूंग दाल चीला काफी बेहतर ऑप्शन है। यह प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जिससे बच्चों को दिनभर ऊर्जा मिलती है। आप इसको दही या फिर हरी चटनी के साथ भी परोस सकते हैं।

डेली वियर के लिए आपको भी है बिछिया की तलाश? इन डिजाइनों में आप भी दिखेंगी दुल्हन जैसी खास